The Lallantop

CBSE के जिस छात्र को 'पाकिस्तानी' बताया गया, राहुल गांधी ने उनसे क्या बात की?

CBSE OSM Controversy: Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने CBSE OSM Controversy से जुड़े बच्चों से मुलाकात की. बच्चों से मुलाकात के वीडियो का एक क्लिप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है. वीडियो में राहुल ने बच्चों से विवाद पर कई सवाल भी किए. इसके अलावा केंद्र की Modi Government पर भी निशाना साधा.

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी CBSE OSM विवाद के पीड़ित बच्चों से मुलाकात की. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने CBSE के On Screen Marking (OSM) सिस्टम में गड़बड़ी की शिकायत करने वाले छात्रों से मुलाकात की और उनके साथ विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।
  • यह विवाद तब शुरू हुआ जब 12वीं क्लास के छात्र वेदांत ने अपनी आंसर शीट में गड़बड़ी पाई और इसे सोशल मीडिया पर उजागर किया, जिससे कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर गलतशब्द कहे।
  • राहुल गांधी ने इस मुद्दे को सरकार और CBSE के सामने उठाया, और कहा कि बच्चों को उनके अधिकार मिलने चाहिए, जिससे इस मामले में और चर्चा और समाधान की संभावना बनी है।

CBSE के कॉपी चेकिंग सिस्टम (OSM) को लेकर विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन छात्रों से मुलाकात की, जिन्होंने अपनी आंसर सीट में गड़बड़ी होने का मुद्दा उठाया था. राहुल ने बच्चों से मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर किया है. इस मीटिंग में उन्होंने छात्रों से इस विवाद पर चर्चा की. बता दें कि वेदांत नाम के छात्र को सीबीएसई की परीक्षा में अपनी आंसर शीट को लेकर सवाल उठाने पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उसे ‘पाकिस्तानी’ और ‘सोरोस का एजेंट’ बता दिया था. राहुल गांधी ने छात्रों से इस मुद्दे पर भी बात की. 

Advertisement

जिन छात्रों से राहुल गांधी मिले उनमें वेदांत भी थे. वीडियो में राहुल ने छात्रों से मजाकिया अंदाज में पूछा कि जब उन्होंने ‘Central Board Of Secondary Education’ (CBSE) के ‘On Screen Marking’ (OSM) की गड़बड़ियों पर सवाल किया तो क्या उन्हें ‘देशद्रोही या आतंकवादी’ कहा गया? राहुल ने तंज कसते हुए अपने कैमरापर्सन से कहा कि जरा वो अपने कैमरे में इन 'देशद्रोहियों और आतंकवादियों' के चेहरे को दिखाएं. 

वेदांत और राहुल में क्या संवाद हुआ?

वेदांत श्रीवास्तव, जिनकी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद हुआ था, उन्होंने अपनी आंसर शीट भी राहुल गांधी को दिखाई. वेदांत ने कहा कि फिजिक्स का उनका पेपर काफी अच्छा गया था लेकिन नंबर अच्छे नहीं आए थे. उन्होंने आगे कहा,  

Advertisement

हमारे पास ऑप्शन था कि अगर नंबर कम आते हैं तो आप अपनी आंसर शीट के लिए अप्लाई कर सकते हैं. 

उन्होंने बताया कि उन्हें जो आंसर शीट मिली थी, उसके कवर पेज पर तो उनकी हैंडराटिंग थी लेकिन जैसे ही कॉपी खोली. अंदर किसी और की राइंटिंग थी. वेदांत ने कहा कि जब वो ये शिकायत लेकर सोशल मीडिया पर आए तो ये सब शांत करने के लिए उन्हें डीप स्टेट एजेंट्स बताया गया, जो भारत में अशांति फैलाना चाहते हैं. 

ये सुनकर राहुल गांधी ने सवाल किया कि ‘ये डीप स्टेट क्या होता है भाई?’ वेदांत जवाब देते हैं- ‘सोरोसिस्ट.’ इस पर राहुल कहते हैं, सोरोस और पाकिस्तान कहां आ गया बीच में?'

Advertisement

इस पर वेदांत कहते हैं कि उन्हें ‘राष्ट्रविरोधी’ और ‘पाकिस्तानी’ भी कहा गया. इसके बाद राहुल कहते हैं, 

ये सब अजीब है. आप तो सिर्फ अपनी आंसर शीट मांग रहे थे. अचानक आपको राष्ट्रविरोधी घोषित कर दिया गया. अगर किसी समस्या का समाधान करना है तो पहले तो उसे स्वीकार करना होगा, लेकिन यहां तो समस्या को मानने से ही इनकार किया जा रहा है. उल्टा आरोप लगाया जा रहा है कि आप डीपस्टेट हो. आतंकवादी हो. 

राहुल ने अपने पोस्ट को कैप्शन भी कुछ ऐसा ही दिया. उन्होंने लिखा- ‘मेरे साथी देशद्रोही और सोरोस एजेंट्स के साथ एक अच्छी बातचीत. वेदांत और उनके दोस्त बहुत होनहार और बहादुर भारतीय बच्चे हैं.' कैप्शन में राहुल ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने लिखा कि बच्चों ने CBSE और मोदी सरकार से सीधा और सामान्य सवाल किए थे. लेकिन बच्चों को जवाब के बदले सिर्फ गालियां और बेइज्जती ही मिली.

Rahul Gandhi
राहुल गांधी का पोस्ट.

राहुल ने आगे पोस्ट में लिखा कि ये बच्चे एक सुरक्षित और बढ़िया भविष्य के हकदार हैं. हम ये तय करेंगे कि उन्हें उनका हक जरूर मिले. 

Rahul gandhi
छात्रों से बातचीत करते राहुल गांधी (फोटो- India Today)
विवाद कैसे शुरू हुआ?

भले ही वीडियो में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीड़ित बच्चों से हंसी-मजाक किया हो, लेकिन ये मामला गंभीर है. CBSE OSM को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई थी. वेदांत नाम के एक 12वीं क्लास के छात्र ने अपनी आंसर शीट में मिली गड़बड़ियों पर सवाल उठाए थे. दरअसल, वेदांत के आंसर शीट के बदले में उन्हें किसी दूसरे बच्चे की शीट दे दी गई थी. ऐसी समस्या होने पर वेदांत और कुछ अन्य बच्चों ने सोशल मीडिया पर शिकायत पोस्ट की. इस पर मदद मिलने के बजाय कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. यहां तक कि बच्चों को ‘डीप स्टेट और सोरोस एजेंट’ बताया जाने लगा.

वीडियो: क्या CUET-UG परीक्षा में भी गड़बड़ी हो गई?

Advertisement