अभिषेक बनर्जी के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सीनियर नेता और लोकसभा में पार्टी के चीफ व्हिप (मुख्य सचेतक) कल्याण बनर्जी पर भी हमले की खबर है. टीएमसी समर्थक हुगली जिले में चंडीतला पुलिस स्टेशन के बाहर एक ज्ञापन सौंपने के लिए जमा हुए थे. उनकी मांग थी कि गिरफ्तार टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रिहा किया जाए. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं से उनकी झड़प हो गई. हमले में कल्याण बनर्जी के सिर पर चोट लगी है.
अभिषेक के बाद कल्याण बनर्जी पर अटैक, सिर पर 'पट्टी' देख बीजेपी बोली- 'नाटक कर रहे'
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सीनियर नेता और सांसद Kalyan Banerjee पर हमला हुआ है. उनके सिर में चोट लगी है. एक दिन पहले ही सोनारपुर दौरे के दौरान TMC सांसद Abhishek Banerjee पर हमला हुआ था.


इंडिया टुडे से जुड़े अनुपम मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टीएमसी विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए और प्रदर्शन कर रहे पार्टी समर्थकों को ‘चोर’ कहा. बढ़ते हंगामे को काबू करने के लिए मौके पर स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की एक टुकड़ी तैनात करनी पड़ी. हमले के बाद कल्याण बनर्जी को अपने घायल सिर पर एक गीला रूमाल रखे देखा गया.
क्या बोले कल्याण बनर्जी?टीएमसी नेता ने आरोप लगाया कि जब वे आधिकारिक ज्ञापन सौंपने के लिए पुलिस स्टेशन की तरफ जा रहे थे, तब उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया और उन पर हमला किया गया. कल्याण बनर्जी ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने जा रहे लोगों पर हमला किया गया. उन्होंने आगे कहा,
सरकार पर लगाए आरोप"10-15 लोगों के एक समूह ने भगवा स्कार्फ पहन रखे थे. उन्होंने मुझ पर तब हमला किया जब मैं विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर जा रहा था. उनमें से एक ने मुझ पर पत्थर फेंका."
कल्याण बनर्जी पश्चिम बंगाल की श्रीरामपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं. चंडीतला इसी क्षेत्र के अंतर्गत आता है. हमले के बाद वकील-राजनेताओं ने स्थानीय पुलिस स्टेशन के बाहर धरना दिया. उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ नारे लगाए और आरोप लगाया कि पुलिस पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी सरकार के इशारे पर काम कर रही है. बाद में कल्याण बनर्जी ने चंडीतला के लोगों को संबोधित किया. एक वीडियो में भावुक बनर्जी को यह कहते हुए सुना गया,
“आपने देखा कि कैसे उन्होंने (BJP) मुझ पर और अन्य सांसदों पर हमला किया. क्या आपको लगता है कि यह सही है? मैं यह सवाल आपकी अंतरात्मा पर छोड़ता हूं.”
रिपोर्ट के मुताबिक, सत्ताधारी बीजेपी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि कल्याण घायल नहीं हुए थे. उन्होंने कहा कि सांसद कल्याण बनर्जी ने विक्टिम कार्ड खेलने और पब्लिक सपोर्ट पाने के लिए अपनी चोट का नाटक किया. पार्टी ने यह भी कहा कि कल्याण सुर्खियों में आना चाहते थे और इसीलिए उन्होंने यह पूरा नाटक रचा. बीजेपी के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा,
“बीजेपी पहले तो हिंसा के विरोध में है. बीजेपी चाहती तो आज ममता बनर्जी भी बंगाल में नहीं रह पातीं. पूरी तृणमूल कांग्रेस को बंगाल छोड़ना पड़ता. लेकिन हम लोगों ने सीने पर पत्थर रखकर अपने कार्यकर्ता और जनता का जो रोष है, उसे रोका. हमको शांति चाहिए. प्रगति चाहिए. इसलिए हम खून के बदले खून और हिंसा के बदले हिंसा की राजनीति नहीं करना चाहते. अगर ऐसी राजनीति करते तो आज टीएमसी का एक भी कार्यकर्ता बंगाल में नहीं रह पाता... ये लोग जनता के आक्रोश का शिकार हो रहे हैं.”
ये भी पढ़ें: 'हेलमेट ना होता तो मर जाते अभिषेक बनर्जी,' ममता BJP पर खूब बरसीं, हमला करने में 5 गिरफ्तार
अभिषेक बनर्जी पर हुआ था हमलाएक दिन पहले ही 30 मई को पश्चिम बंगाल के सोनारपुर दौरे के दौरान टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ था. वे वहां चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने गए थे. इस दौरान अभिषेक बनर्जी पर अंडे और पत्थर फेंके गए. उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए गए. हालात इतने खराब हो गए कि उन्हें हेलमेट पहनाकर सुरक्षा घेरे में रेस्क्यू करना पड़ा. अभिषेक ने आरोप लगाया कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया है. ये लोग उनकी जान लेना चाहते हैं.
वीडियो: TMC सांसद कल्याण बनर्जी हुए ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार, ठगों ने बंद खाते से उड़ाए 56 लाख रुपये



















