The Lallantop

सचिन तेंडुलकर को मुनव्वर फारूकी ने किया आउट, वीडियो देख आपको भी भरोसा नहीं होगा!

ISPL के प्रदर्शनी मैच में Sachin Tendulkar को Munawar Farooqi ने आउट कर दिया. हालांकि सचिन की टीम मैच जीत गई.

Advertisement
post-main-image
बिग बॉस विनर मुनव्वर फारुकी ने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग मैच में सचिन तेंडुलकर को आउट कर दिया (फोटो:X)

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) एक बार फिर मैदान पर बल्ला थामे नजर आए. इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के प्रदर्शनी मैच में. इस दौरान मास्टर ब्लास्टर ने अपना क्लास दिखाया. ठीक उसी अंदाज में बैटिंग की, जैसे वो अपने दौर में करते आ रहे थे. हालांकि उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं चली. और उन्हें आउट किया बिग बॉस के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Farooqi) ने. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के पहले सीजन का 6 मार्च को मुंबई में ओपनिंग सेरेमनी में हुआ. जिसमें अमिताभ बच्चन, सचिन तेंडुलकर और अक्षय कुमार समेत कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन हुआ. जिसमें सचिन तेंडुलकर की मास्टर-11 का सामना अक्षय कुमार की खिलाड़ी-11 से हुआ.

Advertisement
Sachin की टीम को मिली जीत

मैच में मास्टर-11 ने टॉस जीतकर 7 विकेट के नुकसान पर 94 रन जुटाए. सचिन ने मैच में धुआंधार बैटिंग की. उन्होंने अक्षय कुमार की गेंद पर शानदार सिक्स भी लगाया. 

Advertisement

हालांकि मुनव्वर फारूकी की तरफ से डाले गए पांचवे ओवर की दूसरी गेंद पर सचिन ने अनऑर्थोडॉक्स शॉट खेलने की कोशिश की. गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर हवा में उछल गई. जिसे पास मौजूद प्लेयर ने लपक लिया. आउट होने से पहले सचिन ने 17 गेंदों में 30 रन बनाए. बावजूद इसके सचिन की टीम ने मैच में जीत हासिल की. अक्षय कुमार की टीम निर्धारित 10 ओवर में 89 रन ही बना सकी और मैच 5 रन से हार गई.

छह टीम्स लेंगी हिस्सा

इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग एक टी10 लीग है. शुरुआती सीजन में छह टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीम्स के मालिक सिनेमा के सुपरस्टार्स हैं. राम चरण फाल्कन राइजर्स हैदराबाद, सूर्या चेन्नई सिंघम, अमिताभ बच्चन माझी मुंबई, अक्षय कुमार श्रीनगर के वीर, ऋतिक रोशन बेंगलुरु स्ट्राइकर्स, सैफ अली खान और करीना कपूर खान टाइगर्स ऑफ कोलकाता के मालिक हैं. इस टूर्नामेंट के दौरान कुल 18 मैचे खेले जाएंगे. जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 15 मार्च को होगा. इस लीग का उद्देश्य छोटे-छोटे इलाके से आए टैलेंटेड प्लेयर्स को तलाशना, ट्रेन करना और प्रमोट करना है.

Advertisement

वीडियो: सरफ़राज़ के पिता ने वीडियो बनाकर क्रिकेटर्स से किस मेहरबानी की अपील कर डाली!

Advertisement