The Lallantop

SAvsAUS: 24 पर चार विकेट, सिर्फ इस प्लेयर को ट्रोल कर फ़ैन्स ने क्या कहा?

साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर में Quinton De Kock, Temba Bavuma, Rassie Van Der Dussen और Aiden Markram हैं. 24 रन पर चारों पवेलियन लौट गए थे. फ़ैन्स ने वजह के साथ एक को चुना.

Advertisement
post-main-image
टेंबा बवुमा को ट्रोल करना सही? (तस्वीर - एपी)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफ़ाइनल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया (SA vs Aus) के बीच खेला जा रहा है. 100 ओवर के इस मैच का रुख़ 12 ओवर में ही लगभग तय हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के चार विकेट उखाड़ दिए हैं और वो भी सिर्फ 24 रन पर. यहां से मैच बदलना है, तो साउथ अफ्रीकी लोअर ऑर्डर को शानदार बैटिंग करनी होगी. ख़ैर, ग्रुप स्टेज की दूसरी सबसे मज़बूत टीम का टॉप ऑर्डर अब ड्रेसिंग रूम से मैच देख रहा है. वहीं, कंगारू बॉलर्स ने नाक में दम कर रखा है. इस टॉप ऑर्डर कोलैप्स के बाद साउथ अफ्रीकी फ़ैन्स ने एक प्लेयर को चुना और उन्हें खूब ट्रोल किया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर में क्विंटन डी कॉक, टेंबा बवुमा, रासी वैन डर डूसेन और एडन मार्करम हैं. इनमें से तीन बल्लेबाज़ अच्छे फॉर्म में रहे हैं. डी कॉक की बात करें तो वो इस टूर्नामेंट में चार शतक जड़ चुके हैं. वहीं, मार्करम और वैन डर डूसेन भी कंसिस्टेंटली रन्स बनाते रहे हैं. हालांकि, कप्तान टेंबा बवुमा का बल्ला ठंडा रहा है. साउथ अफ्रीकी फ़ैन्स को उम्मीद थी, नॉकआउट स्टेज में कप्तान सामने से लीड करेंगे, पर बवुमा डक पर ही चल निकले.

इस टूर्नामेंट में उनके स्कोर्स देखिए - 0, 23, 1, 24, 28, 16, 35, 8. ये उल्टी गिनती है. यानी सेमीफ़ाइनल में ज़ीरो, और उसके पहले 23 और उसके पहले 1... बवुमा ने इंजरी की वजह से कुछ मैच मिस भी किए. उन दो मैच में साउथ अफ्रीका के लिए रीज़ा हेंड्रिक्स ने ओपनिंग की. उन्होंने दो पारियों में 49 की औसत से 97 रन बना दिए थे. एक पारी में उन्होंने 85 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी.

Advertisement

सेमीफ़ाइनल जैसे मैच के टॉस पर बवुमा ने कहा,

'मैं पूरी तरह से फिट नहीं हूं, पर टीम के लिए इतना भी काफ़ी होना होगा.'

Advertisement

और फिर, अपनी पारी की चौथी बॉल पर बवुमा वापस पवेलियन लौट गए. हालांकि, सिर्फ बवुमा पर सवाल खड़ा करना सही नहीं होगा. क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की बॉलिंग ही इतनी कर्री थी. पर फ़ैन्स ने बवुमा को टार्गेट कर ढेर सारे ट्वीट्स लिख दिए. एक साउथ अफ्रीकी फैन ने लिखा,

बवुमा ने पूरे वर्ल्ड कप में अच्छा क्रिकेट नहीं खेला है, पूरी तरह से फिट नहीं हैं, फिर भी उन्होंने इतना ज़रूरी मैच खेला, और डक पर आउट हो गए. इसके जवाब में उन्हें क्या कहना है? सिर्फ कप्तान होना काफ़ी नहीं होना चाहिए. हमारे बेस्ट प्लेयर्स मैदान में होने चाहिए, वो भी फिट होकर...

एक और यूज़र ने लिखा,

मैं इस बात से पूरी तरह से सहमत हूं. इस आदमी ने अपने टीममेट्स की भी एनर्जी ख़त्म कर दी है.

एक फैन ने पूरी साउथ अफ्रीकी टीम को ही ट्रोल कर दिया. लियोनार्डो डी केप्रियो का एक मीम शेयर करते हुए लिखा,

90 के दशक के लोग साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन देख कह रहे होंगे, ये तो पहले भी देखा है.

एक और मज़ेदार वीडियो आया. साउथ अफ्रीकी बैटिंग में टेंबा का योगदान दिखाया गया. खुद देखिए.

गोल्फ का एक फ़नी वीडियो भी ट्रेंड करने लगा.

#SAvsAUS

मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका के चार विकेट गिरने के बाद हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर ने पारी को संभाला है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और जॉस हेज़लवुड ने दो-दो विकेट लिए हैं. ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा ये मुक़ाबला बारिश की वजह से एक बार रोका जा चुका है. 

वीडियो: IPL 2022: क्विंटन डी कॉक ने मैच के बाद किसको थैंक्यू कहा होगा?

Advertisement