विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) यानी विमेंस IPL के पहले सीज़न का आगाज़ चार मार्च से होने जा रहा है. विमेंस IPL BCCI का वो कदम है, जो भारत में विमेंस क्रिकेट की रूपरेखा बदल कर रख देगा. मेंस IPL के 15 साल खेले जाने के बाद अब BCCI ने विमेंस IPL के आयोजन की ओर कदम बढ़ा दिया है. BCCI ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि पहले सीज़न में पांच टीम्स हिस्सा लेंगी.
विराट और डू प्लेसी ने एक खास मैसेज के साथ स्मृति को सौंपी RCB की बड़ी ज़िम्मेदारी!
विमेंस RCB की पहली कप्तान बनीं स्मृति मांधना.


विमेंस IPL की तैयारियों के बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) पहली टीम बनी है. जिसने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है. RCB की विमेंस टीम ने घोषणा कर दी है कि उनकी टीम की कप्तान स्मृति मांधना होंगी.
RCB टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और मौजूदा कप्तान फाफ डु प्लेसी ने एक वीडियो में विमेंस प्रीमियर लीग की कप्तान का ऐलान किया. इस वीडियो में विराट ने बताया कि एक दशक तक RCB की कप्तानी करना उनके लिए बेहद खास रहा, और उन्हें खुशी है कि एक और जर्सी नंबर 18 को इस फ्रेंचाइज़ी की कप्तानी मिली है.
इस ऐलान के बाद टीम की कप्तान स्मृति का भी बयान आया है. उन्होंने कहा,
'विराट और फाफ को RCB की अगुआई के बारे में इतनी बातें करते देख बहुत अच्छा लग रहा है. मुझे यह अद्भुत अवसर देने के लिए मैं RCB मैनेजमेंट को धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं RCB के फ़ैन्स से प्यार और समर्थन प्राप्त करने की उम्मीद कर रही हूं, जिन्हें मुझे दुनिया में सबसे अच्छा बताया गया है. साथ ही मैं आपसे वादा करती हूं कि मैं RCB को WPL में सफलता दिलाने के लिए अपना शत प्रतिशत दूंगी.'
RCB मेन्स टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने इस मौके पर कहा,
'RCB के लिए पिछले दो महीने बेहद खास रहे हैं. पहले यह फ्रेंचाइज़ी महिला टीम खरीदने में सफल रही और फिर खिलाड़ियों की नीलामी में एक मजबूत टीम बनाई गई. अब स्मृति मांधना को कप्तान चुना गया है. उनके अंदर टीम को संभालने की पूरी क्षमता है.'
डू प्लेसी ने आगे ये भी कहा कि RCB के फ़ैन्स शानदार हैं और इसका इतिहास बेहद बेहतरीन है. सिर्फ बैंगलोर ही नहीं पूरे भारत में उनकी टीम के फैन्स को हर जगह बहुत प्यार मिलता है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम:
स्मृति मांधना (भारत), रेणुका सिंह (भारत), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), एलीस पेरी (ऑस्ट्रेलिया), ऋचा घोष (भारत), एरिन बर्न्स (ऑस्ट्रेलिया), दिशा कसत (भारत), इंद्राणी रॉय (भारत), श्रेयंका पाटिल (भारत), कनिका आहूजा (भारत), आशा शोभना (भारत), हीथर नाइट (इंग्लैंड), डेन वान निकर्क (साउथ अफ्रीका), प्रीति बोस (भारत), पूनम खेमनार (भारत), कोमल जांजड (भारत), सहाना पवार (भारत), मेगन शुट (ऑस्ट्रेलिया).
वीडियो: शिखर धवन को रील्स बनाने को लेकर क्या सब सुनना पड़ता है?






















