रोहित शर्मा की टीम एक और फाइनल के सपने देखने लगी है. जी हां, टीम ने पहले एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जाएंट्स को हरा दिया है. अब वह दूसरे एलिमिनेटर में गुजरात का सामना करने के लिए तैयार हैं.
रोहित की सुन, सारे यंगस्टर्स मुंबई इंडियंस के लिए खेलना चाहेंगे!
बाकी टीम्स भी रोहित से सीख सकती हैं.


लखनऊ को हराने के बाद कप्तान रोहित ने ब्रॉडकास्टर से बातचीत में कहा,
‘निश्चित तौर पर हमने क्वॉलिफायर टू तक जाने का सोचा था. हमने अपना काम मैनेज किया और आगे बढ़े.’
इस मैच में मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने कमाल की बोलिंग की. उन्होंने सिर्फ़ पांच रन देकर पांच विकेट निकाले. रोहित ने उनकी भी तारीफ़ की. उन्होंने कहा,
‘आकाश मधवाल पिछले सीजन भी टीम के साथ थे. उन्हें खेलने को नहीं मिला. हमें पता था कि उनके पास क्या क्षमता है. हमें कोई ऐसा बंदा चाहिए था जो बैक एंड में आकर बोलिंग करे. उन्हें देखने के बाद, मुझे भरोसा था कि वह हमारे लिए यह काम कर सकते हैं. स्काउट्स की बात करें, हमने बहुत सारे लड़कों को इंडिया तक खेलते और अच्छा करते देखा है.’
रोहित ने आगे कहा,
‘सबसे पहले तो उन्हें स्पेशल और टीम का हिस्सा फील कराना सबसे महत्वपूर्ण है. वो बहुत सारा डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन ये लेवल अलग है. हमारा काम ये तय करना है कि वे कंफर्टेबल महसूस करें. एक टीम के रूप में, हमने फील्डिंग एन्जॉय की. हम चीजों को बेहतर करते रहना चाहते हैं. चेन्नई आते वक्त हमें पता था, कि एक बंदा हमें आगे नहीं ले पाएगा.’
इससे पहले रोहित ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग ली. लेकिन उनका ये फैसला खुद उन्हीं के लिए खराब साबित हुआ. रोहित सिर्फ़ 11 रन बना पाए. जबकि ईशान किशन भी 15 रन बनाकर आउट हो गए. नंबर तीन पर आए कैमरन ग्रीन ने 23 गेंदों में 41 रन की पारी खेली. जबकि सूर्या 20 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए.
इनके बाद, तिलक वर्मा ने 26 जबकि टिम डेविड ने 13 रन बनाए. जबकि इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए, नेहाल वढेरा ने 12 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली. टीम ने बीस ओवर्स में आठ विकेट खोकर 182 रन बनाए. लखनऊ के लिए नवीन उल हक़ ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए. जबकि यश ठाकुर ने तीन और मोहसिन खान ने एक विकेट निकाला.
जवाब में लखनऊ ने अपने ओपनर्स सस्ते में गंवा दिए. लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे वो लोग रिकवर कर रहे थे. एक वक्त में उन्होंने सिर्फ़ दो विकेट खोकर 69 रन बना लिए थे. कृणाल पंड्या के साथ मिलकर मार्कस स्टोइनिस टीम को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे थे. तभी टाइम आउट के बाद पीयूष चावला की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कृणाल पंड्या लॉन्ग-ऑन पर कैच आउट हो गए.
पंड्या ने आठ रन बनाए. इसके बाद आयुष बडोनी एक, जबकि निकलस पूरन बिना खाता खोले आउट हुए. दीपक हूडा ने 15, गौतम ने दो, बिश्नोई ने तीन रन बनाए. मार्कस स्टोइनिस 27 गेंदों पर 40 रन के साथ टीम के हाईएस्ट स्कोरर रहे.
लखनऊ की पूरी टीम 101 रन पर सिमट गई. मुंबई ने मैच 81 रन से जीत लिया.
वीडियो: धोनी अंपायर की बहस पर ऑस्ट्रेलियन बोले अंपायरों ने गलत किया











.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



