The Lallantop

धोनी-विराट से जो नहीं हुआ, रोहित ने नागपुर में कर दिखाया!

ये रोहित की 10वीं टेस्ट सेंचुरी है.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा (PTI)

भारत और ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन भारत के कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी अच्छी शुरुआत को भुनाया और पचासे को शतक में तब्दील कर लिया. ये रोहित की 10वीं टेस्ट सेंचुरी है. इसके साथ ही रोहित कुछ ऐसा कर गए, जो विराट कोहली या एम एस धोनी जैसे दिग्गजों से नहीं हुआ था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# रोहित शर्मा का शानदार रिकॉर्ड

रोहित ने जैसे ही टॉड मर्फ़ी को चौका जड़ शतक पूरा किया, वो एक अनोखे ग्रुप का हिस्सा बन गए. रोहित पहले भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने बतौर कैप्टन हर फॉर्मेट में शतक लगाया है. विराट कोहली और एमएस धोनी ने कैप्टेंसी करते हुए T20I क्रिकेट में शतक नहीं जड़ा है.

रोहित के अलावा वर्ल्ड क्रिकेट में सिर्फ तीन और प्लेयर्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए हर फॉर्मेट में कप्तानी करते हुए शतक लगाया हो. इस लिस्ट में पहला नाम है तिलकरत्ने दिलशान का. दूसरे नंबर पर फाफ डु प्लेसी आते हैं. इस लिस्ट के आखिर में पाकिस्तानी कैप्टन बाबर आजम का नाम है.

Advertisement

# रोहित बतौर ओपनर

बतौर ओपनर, रोहित शर्मा का टेस्ट रिकॉर्ड शानदार है. 31 पारियों में रोहित ने छह शतक और चार पचासे जड़े हैं. उनका कनवर्शन रेट भी शानदार है. यानी रोहित अपने पचासों को शतक में बदलना जानते हैं.

# मैच में क्या हो रहा है?

पहले टेस्ट के दूसरा दिन. भारत ने 77 पर एक विकेट खोकर दिन की शुरुआत की थी. और इस दिन ऑस्ट्रेलिया ने मैच में वापसी की है. डेब्यू कर रहे टॉड मर्फ़ी ने रवि अश्विन, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली को चलता किया. डेब्यू कर रहे सूर्यकुमार यादव को नेथन लॉयन ने आउट किया. ख़बर लिखे जाने तक भारत ने 68 ओवर में 190 रन बना लिए थे.

Advertisement

वीडियो: Ind vs Aus 1st टेस्ट के पहले दिन के बाद रवि जडेजा ने क्या कहा?

Advertisement