The Lallantop

Rohit Sharma के आरोपों पर Star Sports बोला- "कोई ऑडियो ना तो रिकॉर्ड किया गया ना..."

चैनल की तरफ से कहा गया कि वो प्लेयर्स की प्राइवेसी की सेफ्टी के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं.

Advertisement
post-main-image
रोहित ने चैनल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि स्टार स्पोर्ट्स से हमारी बातचीत को रिकॉर्ड न करने के लिए कहने के बावजूद, इसे ऑन एयर किया गया. (फोटो- PTI)

Rohit Sharma के प्राइवेसी ब्रीच मामले में ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स की सफाई सामने आई है. स्टार स्पोर्ट्स ने रोहित से जुड़ी किसी भी तरह की निजी बातचीत का ऑडियो चलाने की बात से इनकार (Star Sports denies allegations) कर दिया है. चैनल ने रोहित के आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि बातचीत का कोई ऑडियो न तो रिकॉर्ड किया गया था और न ही प्रसारित किया गया था.

Advertisement

IPL 2024 में 11 मई को मैच से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के अभिषेक नायर के साथ रोहित बातचीत कर रहे थे. ये वीडियो KKR ने शेयर किया. लेकिन वायरल होते ही इसे डिलीट कर दिया गया. इसके बाद 17 मई को मुंबई ने लखनऊ का सामना किया. इससे पहले प्रैक्टिस के दौरान रोहित को ब्रॉडकास्टर्स से ऑडियो बंद करने के लिए कहते देखा गया था.

जिसके कुछ दिन बाद रोहित ने चैनल पर निजी बातचीत को प्रसारित करने का आरोप लगाया था. स्टार स्पोर्ट्स ने एक बयान में अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है. चैनल ने कहा है,

Advertisement

“ये क्लिप 16 मई को वानखेड़े स्टेडियम में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान ली गई थी. इसके लिए स्टार स्पोर्ट्स के पास ग्राउंड का एक्सेस था. क्लिप में जिसमें सीनियर खिलाड़ी को अपने दोस्तों के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया था. इस बातचीत का कोई ऑडियो न तो रिकॉर्ड किया गया था और न ही प्रसारित किया गया था.”

चैनल ने आगे बताया कि क्लिप में रोहित शर्मा अपनी ऑडियो रिकॉर्ड न किए जाने की बात कर रहे थे. चैनल के मुताबिक,

“इस क्लिप को स्टार स्पोर्ट्स की लाइव प्री मैच कवरेज में प्रसारित किया गया था. इससे ज्यादा क्लिप का कोई एडिटोरियल महत्व नहीं था.”

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स की तरफ से कहा गया कि वो प्लेयर्स की प्राइवेसी की सेफ्टी के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं.

वायरल वीडियो में क्या था?

दरअसल, रोहित शर्मा के दो वीडियो वायरल हुए थे. पहला वीडियो 11 मई को KKR के खिलाफ होने वाले मैच से पहले वायरल हुआ था. जिसमें रोहित KKR के सपोर्ट स्टाफ मेंबर और पूर्व क्रिकेटर अभिषेक नायर के साथ बातचीत करते दिख रहे थे. वीडियो में रोहित नायर से कहते हैं,

“एक-एक चीज चेंज हो रहा है. वो उनके ऊपर है, मुझे फर्क नहीं पड़ता. जो भी है भाई, मेरा घर है वो. जो कल्चर है ना, मैंने बनाया है. मेरा क्या है भाई, मेरा तो ये लास्ट है…”

ये वीडियो KKR ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया था. लेकिन जैसे ही ये वायरल हुआ, टीम मैनेजमेंट ने तुरंत वीडियो डिलीट कर दिया. वहीं दूसरे वीडियो में रोहित पूर्व क्रिकेटर धवल कुलकर्णी से बात करते नजर आए थे. उस वक्त रोहित वानखेड़े में प्रैक्टिस सेशन अटेंड कर रहे थे. इस दौरान रोहित अपने पुराने वीडियो का रेफरेंस देते दिखे थे. वो कैमरामैन की तरफ हाथ जोड़कर कह रहे थे,

“भाई ऑडियो बंद करो, हां. कसम से ना, एक ऑडियो ने मेरा वॉट लगा दिया है.”

रोहित ने ‘प्राइवेसी ब्रीच’ पर किया था पोस्ट

वीडियो वायरल होने के बाद 19 मई के दिन रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने ‘प्राइवेसी ब्रीच’ होने की बात लिखी. वो बोले,

“क्रिकेटर्स की जिंदगी में दखलअंदाजी इतनी ज्यादा हो रही है कि कैमरे अब हमारे हर कदम और बातचीत को रिकॉर्ड कर रहे हैं, जो हम अपने दोस्तों और साथियों के साथ ट्रेनिंग के दौरान या मैच के दौरान प्राइवेसी में कर रहे हैं.”

रोहित ने चैनल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि स्टार स्पोर्ट्स से हमारी बातचीत को रिकॉर्ड न करने के लिए कहने के बावजूद, इसे ऑन एयर किया गया. जो कि गोपनीयता का उल्लंघन है. रोहित ने ये भी कहा था कि एक्सक्लूसिव कॉन्टेंट, व्यूज और इंगेजमेंट पर फोकस, एक दिन फैन्स, क्रिकेटरों और क्रिकेट के बीच के विश्वास को खत्म कर देगा.

वीडियो: निजी बातचीत का वीडियो चलाने पर रोहित शर्मा स्टार स्पोर्ट्स को खूब 'हड़काया'

Advertisement