The Lallantop

रोहित शर्मा को कांग्रेस प्रवक्ता ने 'मोटा' कहा था, अब BCCI ने सॉलिड जवाब दिया है

BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि एक ज़िम्मेदार शख़्स की ओर से ऐसी तुच्छ टिप्पणी करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. इससे किसी प्लेयर या टीम पर मनोबल गिर सकता है. मुझे उम्मीद है कि लोग निजी प्रचार के लिए इस तरह के अपमानजनक बयान देने से बचेंगे. गुज़ारिश है कि ऐसी टिप्पणियां न करें. कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने 2 मार्च को X पर पोस्ट में रोहित पर कॉमेंट किया था. मामला तूल पकड़ने के बाद उन्होंने अपना पोस्ट डिलिट कर दिया था.

Advertisement
post-main-image
शमा ने मामले पर दी है सफाई.
author-image
नितिन कुमार श्रीवास्तव

कांग्रेस की प्रवक्ता शमा मोहम्मद द्वारा रोहित शर्मा की ‘फैट शेमिंग’ करने के मामले में अब BCCI भी कूद पड़ा है. BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने शमा के बयान की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने शमा की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े नितिन कुमार श्रीवास्तव के इनपुट के मुताबिक, BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा, 

एक ज़िम्मेदार शख़्स की ओर से ऐसी टिप्पणी बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. टीम इतने अहम ICC टूर्नामेंट के बीच में है. इससे किसी प्लेयर या टीम पर मनोबल गिर सकता है. सभी खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुसार बेस्ट परफॉर्मेंट दे रहे हैं और परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि लोग निजी प्रचार के लिए इस तरह के अपमानजनक बयान देने से बचेंगे. गुज़ारिश है कि ऐसी टिप्पणियां न करें. 

Advertisement

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने 2 मार्च को X पर पोस्ट किया था, “एक खिलाड़ी के तौर पर रोहित शर्मा फैट हैं. उन्हें वज़न कम करने की ज़रूरत है. और निश्चित रूप से वह भारत के सबसे अनइम्प्रेसिव कैप्टन भी.” उनकी इस टिप्पणी की चारो तरफ आलोचना हुई थी. मामला तूल पकड़ने के बाद उन्होंने अपना पोस्ट डिलिट कर दिया था. 

Rohit
कांग्रेस प्रवक्ता का रोहित पर किया X पोस्ट. 

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस प्रवक्ता ने रोहित शर्मा को 'मोटा' कहा था, पार्टी ने पोस्ट ही डिलीट करवा दिया

दूसरी तरफ उनकी पार्टी ने भी शमा के बयान से किनारा कर लिया था. कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 

Advertisement

इंडियन नेशनल कांग्रेस की नेशनल स्पोक्सपर्सन डॉ. शमा मोहम्मद ने एक लीजेंड क्रिकेटर के बारे में कुछ ऐसी टिप्पणियों का पार्टी से कोई संबंध नहीं है. उन्हें पोस्ट हटाने के लिए कहा गया है और फ्यूचर में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. कांग्रेस स्पोर्ट्स आइकन के योगदान को पूरा सम्मान देती है और ऐसे किसी भी बयान का समर्थन नहीं करती है.

Pawan Khera
पवन खेड़ा का X पोस्ट.

जब शमा का ये पोस्ट वायरल हुआ तो उनका बयान भी सामने आया. शमा ने कहा, 

मैंने किसी को अपमानित करके लिए पोस्ट नहीं किया था. यह सिर्फ एक नॉर्मल ट्वीट था, ये बॉडी शेमिंग के बारे में नहीं था. ये फिटनेस के बारे में था. मैंने उनकी तुलना दूसरे कप्तानों से की, ये मेरा अधिकार है. ये लोकतंत्र है? हमें इस तरह से बोलने का अधिकार नहीं है?

उनकी पार्टी की ही सांसद रजनी पाटिल ने भी शमा के बयान की आलोचना की. उन्होंने कहा, 

मैं व्यक्तिगत रूप से और पार्टी भी किसी के शरीर को लेकर शर्मिंदगी की अनुमति नहीं देगी. देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी के बारे में इस तरह की बात करना सही नहीं है. पार्टी इस पर उनसे जवाब मांगेगी.

वहीं, इस मामले पर पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन का भी बयान आया. उन्होंने कहा,

ये मोहतरमा हैं कौन? उन्हें थोड़ी मर्यादा रखनी चाहिए. ऐसी बातों को गंभीरता से लेना ही नहीं चाहिए. इतने बड़ी शख़्सियत के बारे में इतना ढीला कॉमेंट करना बहुत ही शर्मनाक बात है.

रोहित पर उनका ये उनका अकेला पोस्ट नहीं है. इससे पहले साल 2022 में भी वो रोहित की ‘बॉडी लैग्वेंज’ पर कॉमेंट कर चुकी हैं. तब भी उन्होंने रोहित को भारत का सबसे ‘ख़राब’ कप्तान बताया था. 

वीडियो: IND vs NZ: ग्लेन फिलिप्स ने उड़कर लपका Virat Kohli का कैच, Champions Trophy में बनें 'सुपरमैन'

Advertisement