The Lallantop

पॉन्टिंग और रोहित पर गंभीर के इस कमेंट से कितना सहमत हैं आप?

पॉन्टिंग से बेहतर क्रिकेटर हैं रोहित!

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा (फोटो - PTI)

रोहित शर्मा. टीम इंडिया के कैप्टन. लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में रोहित का दबदबा है. T20I में उनकी परफॉर्मेंस पर आप शायद सवाल खड़े कर सकते हैं, लेकिन वनडे में रोहित अभी भी टीम का अहम हिस्सा हैं. और इस फॉर्मेट में उनके नाम कई रिकॉर्ड्स भी हैं. इसके साथ रोहित महान ऑस्ट्रेलियन प्लेयर रिकी पॉन्टिंग का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से भी सिर्फ एक कदम पीछे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

और इसी बीच गौतम गंभीर ने पॉन्टिंग और रोहित पर एक दिलचस्प कमेंट किया है. गौती ने कहा है कि रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलियन ग्रेट रिकी पॉन्टिंग से ज्यादा बेहतर प्लेयर हैं. दरअसल, रोहित वनडे क्रिकेट में रिकी पॉन्टिंग के 30 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ एक कदम पीछे हैं. 237 मैच की 229 पारियों में रोहित के नाम 29 शतक हैं.

वहीं, पॉन्टिंग ने 375 मैच की 365 पारियों में 30 शतक लगाए थे. अब अगर रोहित एक और शतक लगा दें तो वो रिकी पॉन्टिंग की बराबरी कर लेंगे. और इस रिकॉर्ड का ज़िक्र करते हुए गौतम गंभीर ने कहा है कि रोहित, पॉन्टिंग से ज्यादा बेहतर खिलाड़ी हैं. स्टार स्पोर्ट्स के शो में गौतम बोले,

Advertisement

‘कमाल की बात ये है कि बीते चार-पांच सालों में उन्होंने खूब सारे शतक बनाए है. इन बीते पांच-छह सालों से पहले रोहित इतनी निरंतरता से परफॉर्म करने वाले प्लेयर नहीं थे. लेकिन उन्होंने इन बीते पांच-छह-सात सालों में करीबन 20 शतक लगाए हैं.’

बताते चलें, रोहित ने साल 2017 से 2020 के बीच करीबन 19 शतक लगाए हैं. लेकिन यहां ये भी ध्यान देना होगा कि उनका आखिरी वनडे शतक साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था. इसके बाद से इस फॉर्मेट में उनकी सबसे बड़ी पारी हाल में श्रीलंका के खिलाफ हुए पहले मुकाबले में आई है, जिसमें उन्होंने 83 रन बनाए थे.

रिकी पॉन्टिंग के एशिया के रिकॉर्ड्स से रोहित की तुलना करते हुए गौतम बोले,

Advertisement

‘नहीं, वो (रोहित) रिकी पॉन्टिंग से बेहतर प्लेयर हैं. क्योंकि एशिया में रिकी के रिकॉर्ड काफी खराब हैं.’

अब आपको बता दें, रिकी पॉन्टिंग ने एशिया में 39.85 की ऐवरेज से कुल छह शतक लगाए हैं. इन सब के बीच अगर रोहित इस सीरीज़ के बचे मुकाबलों में शतक लगा देते हैं, तब वो सबसे ज्यादा सेंचुरी वाली लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ जाएंगे. अभी इस लिस्ट के टॉप पर 49 शतक के साथ सचिन तेंडुलकर हैं, दूसरे नंबर पर 45 शतक के साथ विराट कोहली हैं. और फिर तीसरे नंबर पर 30 शतक के साथ रिकी पॉन्टिंग हैं.

वीडियो: बीजेपी, बाबर आज़म, IndvsPak इन सब पर रमीज़ राजा ने खुलकर बात की है!

Advertisement