विश्व क्रिकेट के महानतम कप्तानों में से एक रिकी पॉन्टिंग ने विराट कोहली (ViratKohli) को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. पॉन्टिंग ने कहा कि जब विराट कोहली ने टेस्टटीम की कप्तानी छोड़ी, तो उन्हें बहुत हैरानी हुई. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तानपोंटिंग ने IPL 2021 के पहले फेज में कोहली के साथ हुई बातचीत का भी जिक्र किया.जहां भारत के पूर्व कप्तान ने पॉन्टिंग से व्हाइट बॉल कैप्टेंसी छोड़ने की बात कहीथी. बता दें कि विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बादटेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी. इससे पहले उन्होंने T20I टीम की भी कप्तानी छोड़ी थी.जबकि BCCI ने उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया था. ICC को दिए गए हालियाइंटरव्यू में रिकी पॉन्टिंग ने कहा, 'हां, मैं विराट कोहली के इस फैसले से काफीहैरान हुआ. इसकी वजह ये थी कि IPL 2021 के पहले हाफ में कोहली से मेरी बातचीत हुईथी. और तब कोहली व्हाइट बॉल कैप्टेंसी छोड़ने पर विचार कर रहे थे. ताकि टेस्टफॉर्मेट में लंबे समय तक कप्तानी जारी रख सके. उन्हें यह काम पसंद था और वह इसकापूरा आनंद लेते थे. वाकई में विराट कोहली की कप्तानी में इंडियन टेस्ट टीम ने काफीकामयाबी हासिल की. इसलिए जब कोहली ने कप्तानी छोड़ी तो मुझे हैरानी हुई. अगर आपकोविराट कोहली का टेस्ट के प्रति जुनून पता करना है तो उन्हें बस घंटे भर खेलते हुएदेख लीजिये. आपको पता चल जाएगा कि कोहली टेस्ट में टीम इंडिया को कितना बेस्ट बनानाचाहते हैं. और जिताना चाहते हैं.'When Ricky Ponting speaks, the cricket world listens.In our new show, The ICC Review, Ponting pays tribute to Virat Kohli and revealsthe conversation he had with India’s former skipper before his shock captaincycall.https://t.co/Y5r0Wy8V3n — ICC (@ICC) January 31, 2022 बता दें कि विराटकोहली भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे कामयाब टेस्ट कप्तान हैं. उन्होंने सबसेज्यादा 68 मैच में टीम इंडिया की अगुवाई की. जिसमें 40 में टीम को जीत मिली. 17 मेंहार मिली और 11 मुकाबले ड्रॉ रहे. पॉन्टिंग ने कोहली की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुएआगे कहा, 'विराट से पहले की भारतीय टीम को ओवरसीज की तुलना में घर में ज्यादा टेस्टजीतने से मतलब था. विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने विदेशों में जीतने पर ज्यादाजोर दिया. और वह इसमें कामयाब भी हुए. ये एक ऐसी चीज है जिसपर खुद कोहली और इंडियनटीम गौरवान्वित महसूस कर सकती है. दूसरी बात ये कि विराट के कप्तान बनने के बादBCCI ने ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलने पर ध्यान दिया. मुझे लगता है कि ये विराट कोहलीकी तरफ से आया होगा कि हमें घर और विदेशों में टेस्ट मैच जीतने हैं.' इतना ही नहीं,रिकी पॉन्टिंग ने विराट कोहली को खुद से बेहतर भी बताया. पॉन्टिंग का मानना है किउनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने जो प्रयास किया. कोहली की अगुवाई में भारत केप्रयास उससे भी ज्यादा बेहतर थे. पोंटिंग ने कहा, 'हमारी तुलना में भारत कीउपलब्धियां अधिक चौंकाने वाली थी. जब मैंने कप्तानी संभाली तो मुझे एक ऐसी टीम मिलीथी, जो लंबे समय से विश्व क्रिकेट पर राज कर रही थी. यदि आप विराट से पहले की टीमइंडिया को देखो तो वे अपने घर में बहुत मैच जीतते थे. लेकिन विदेशों में ज्यादा मैचनहीं जीत पाते थे. कोहली की कप्तानी में टीम बेहतर हुई और विदेशों में अधिक मैचजीते.' बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने 28 बारसभी 20 विकेट लेने का कारनामा किया. जिसमें 13 मुकाबले विदेशों में खेले गए थे. उन28 टेस्ट में भारत को 23 में जीत मिली. यही वजह है कि कोहली को गेंदबाजों का भीकप्तान कहा गया. विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका, वेस्टइंडीज़ औरऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती.