The Lallantop

विराट ने भी माना, एक बिहारी सब पर भारी!

IPL 2026 के फाइनल में Virat Kohli ने Vaibhav Sooryavanshi से मुलाकात की थी. मुलाकात का वीडियो तो वायरल हुआ, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हुआ था कि दोनों के बीच बात क्या हुई है.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी की IPL फाइनल में मुलाकात हुई. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • विराट कोहली ने आईपीएल फाइनल के बाद वैभव सूर्यवंशी से कहा कि उन्हें केवल आगे और ऊपर बढ़ना है और उनकी मेहनत और खुद पर भरोसे की वजह से सफलता मिली है।
  • वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल फाइनल में असाधारण प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार जीते, जिससे उन्हें इंडिया ए टीम में चयन मिला है और वे श्रीलंका दौरे पर जाने वाले हैं।
  • आरसीबी ने विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात का वीडियो साझा किया, जिसे फैंस ने पसंद किया, और इसे तीन घंटे में तीन लाख से अधिक लाइक्स मिले।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के बल्ले का जादू देखकर पूरा देश एक सुर में बोला, 'एक बिहारी, 100 पर भारी'. ऐसा कहने वालों में विराट कोहली (Virat Kohli) भी शामिल हैं. IPL फाइनल के बाद दोनों की मुलाकात में यह खुलासा हुआ. जबसे फैंस ने दोनों को साथ में देखा, लोग यह जानना चाहते थे कि आखिर कोहली ने वैभव से क्या कहा? RCB ने वीडियो डालकर यह उत्सुकता खत्म कर दी है.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी से क्या बोले विराट कोहली?

RCB ने वीडियो के कैप्शन में बताया कि कोहली ने वैभव सूर्यवंशी को सलाह दी और बताया है कि उन्हें क्या कुछ करने की जरूरत है. आरसीबी ने लिखा,

वह दिग्गज जिसने भारतीय क्रिकेट को निडर बनाया. और वह लड़का जो निडर होकर बैटिंग करता है. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली सबसे बेहतरीन सलाह! और उनकी लगन को सही दिशा देने के लिए विराट कोहली से बेहतर और कौन हो सकता है. आगे बढ़ते रहो, वैभव!

Advertisement

पहले जो वीडियो सामने आया था उसमें कोहली वैभव सूर्यवंशी से मिलते ही उन्हें 'वेल प्लेयड यंग मैन' कहकर बुलाते हैं. लेकिन, इसके बाद कोहली ने क्या कहा? ये कोई नहीं जानता था. आरसीबी के वीडियो में विराट वैभव से कहते हैं,

यहां से सिर्फ आगे और ऊपर जाना है. जो हुआ है वह मेहनत की वजह से हुआ है. तुम्हे जो खुद पर भरोसा है, उस वजह से हुआ है. कौन क्या बोल रहा है उसे रहने दो. बस तुम्हारा बैट और तुम.

आखिर में जाते हुए कोहली ने वैभव से हाथ मिलाया और कहा,

Advertisement

एक बिहारी सब पर भारी, बस खत्म गेम.

वैभव को काम आएगी फाइनल की रात

इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं . वीडियो को तीन घंटे में तीन लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. कॉमेंट सेक्शन में भी लोग दोनों की जमकर तारीफ रहे हैं. विराट कोहली से मिली सलाह वैभव के काफी काम आएगी, क्योंकि उन्हें जल्द ही श्रीलंका दौरे पर जाना है. वैभव को इंडिया ए टीम में चुना गया है. श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के खिलाफ ट्राई सीरीज में फैंस वैभव को देखने के लिए काफी बेताब हैं.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने की विराट कोहली की बेइज्जती? 

वैभव के नाम रही फाइनल की रात

IPL फाइनल की रात ट्रॉफी भले ही आरसीबी के नाम रही हो, लेकिन वैभव सूर्यवंशी यहां भी छाए रहे थे. वैभव सूर्यवंशी को यहां पांच अवॉर्ड मिले. सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए उनके सिर पर ऑरेंज कैप सजी. इसके अलावा वह इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर सिक्सेेज ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन भी रहे. इन अवॉर्ड्स के लिए उन्हें प्राइज मनी दी गई. वहीं, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन चुने जाने पर उन्हें टाटा सिएरा कार से सम्मानित किया गया. 

वीडियो: सोशल लिस्ट: IPL 2026 Final: बेंगलुरु ने जीता IPL, सड़क पर उतरे RCB Fans ने मचाया बवाल

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement