ऋषभ पंत के लिए IPL 2026 एक बुरा सपना बनता जा रहा है. न तो उनके बल्ले से रन आ रहे हैं और न ही उनकी कप्तानी में लखनऊ को जीत मिल रही है. पंत के बल्ले से रन क्यों नहीं आ रहे हैं, इसको लेकर लोग अलग-अलग दावे कर रहे हैं. ज्यादातर लोगों का यही मानना है कि पंत के लिए उनका प्राइस टैग बड़ा बोझ बन गया है. पर LSG मैनेजमेंट ने इस बात को नकार दिया है.
ऋषभ पंत पर प्राइस टैग का प्रेशर? LSG कोच ने असलियत बताई
IPL 2026 में पंत ने आठ मैचों में 27 की औसत और 149 के स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाए हैं. उनका एकमात्र शानदार प्रदर्शन SRH के खिलाफ आया था. इस मैच में उन्होंने हैदराबाद में 68 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी.


मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाप मैच से पहले LSG के बॉलिंग कोच भरत अरुण प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. यहां उनसे पंत के खराब प्रदर्शन को लेकर सवाल किया गया. अरुण ने बताया कि पंत के ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं है. उन्होंने कहा,
मुझे नहीं लगता कि पिछले दो सालों में ऋषभ अपने प्राइस टैग को लेकर परेशान रहे हैं. दूसरे मैच में उन्होंने हमें जीत दिलाई. अब बस एक पारी की बात है.
पंत की भूमिका भी सवालों के घेरे में रही है. उन्होंने इस सीजन की शुरुआत मिचेल मार्श के साथ ओपनर के तौर पर की थी, लेकिन महज एक मैच के बाद उन्होंने अपनी बैटिंग पॉजिशन बदल ली. इसके बाद वह नंबर 3 पर आ गए. इस बदलाव से भी उन्हें मनचाहे नतीजे नहीं मिले.
खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं ऋषभऋषभ पंत की फॉर्म ने टीम की स्थिति और खराब कर रखी है. पिछले सीजन की तरह ही, इस बार भी वह परफॉर्म नहीं कर पाए हैं. IPL 2026 में अब तक खेले गए आठ मैचों में उन्होंने 27 की औसत और 149 के स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाए हैं. उनका एकमात्र शानदार प्रदर्शन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आया था. इस मैच में उन्होंने हैदराबाद में 68 रनों की मैच विनिंग नॉट आउट पारी खेली थी.
यह भी पढ़ें- सुनील नारायण जैसा कोई नहीं! IPL में जो-जो रिकॉर्ड्स बनाए, शायद ही कोई बना पाए
इस सीजन LSG के लिए एकमात्र पॉजीटिव बात उनके पेस बॉलर रहे हैं. मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने टीम के लिए गजब की परफॉर्मेंस की हैं. हालांकि, बल्लेबाजी यूनिट के खराब प्रदर्शन ने टीम को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है, जिसके चलते वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है. टीम का प्लेऑफ में जाना भी लगभग नामुमकिन है.
वीडियो: भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर 3 विकेट झटके, कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?





















