IPL 2026 खत्म हो चुका है, लेकिन यंग सेंशेसन वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही. सब जानना चाहते हैं कि वैभव के लिए BCCI का आगे का क्या है? इसका जवाब बोर्ड के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया की तरफ से आया है. तो ऐसा हो सकता है कि वैभव जल्द ही टीम इंडिया में खेलते दिखें.
वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड टूर पर जाएंगे? BCCI की प्लानिंग सामने आई
Vaibhav Sooryavanshi इंडिया-A की टीम का हिस्सा है. वह 9 जून से श्रीलंका-A और अफगानिस्तान-A के खिलाफ ट्राई सीरीज में खेलेंगे. यह इंडिया-A के लिए वैभव की पहली सीरीज होगी.


वैभव के लिए IPL 2026 बेहद खास रहा. ऑरेंज कैप समेत कई अवॉर्ड मिले. भर-भर के रन बनाए. ये देख देवजीत सैकिया भी काफी खुश हैं. सैकिया की नजर में वैभव ‘वंडर किड’ हैं. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया,
वैभव भारतीय क्रिकेट का एक नया 'वंडर किड' है, और मुझे पूरा यकीन है कि आने वाले दिनों में वह पूरी दुनिया में धूम मचा देगा. हमारे सभी सलेक्टर्स IPL के दौरान मैच देखने जाते थे. कमेटी में शामिल सभी लोगों ने मैच बहुत बारीकी से देखे हैं. भारतीय टीम के UK दौरे के लिए होने वाली सेलेक्शन बैठक में वैभव पर चर्चा होगी. मुझे पूरा भरोसा है कि सेलेक्टर्स वैभव के प्रदर्शन को देखते हुए उसके लिए जो भी ठीक होगा और हित में होगा, वह करेंगे.
सैकिया ने ये बताया कि वैभव जैसा टैलेंट इंडिया को मिला, ये भी बड़ी बात है. अपनी बात जारी रखते हुए सैकिया ने कहा,
कई खिलाड़ियों ने IPL में अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन वैभव सबसे अलग हैं. मैं बहुत खुश हूं कि ईश्वर की कृपा से, भारतीय क्रिकेट जगत को इस मोड़ पर एक नया 'वंडर किड' मिला है. वह आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छुएंगे.
यह भी पढ़ें- IPL 2027 के पहले मैच से सस्पेंड हुए टिम डेविड, अंपायर पर बर्फ फेंकना पड़ा भारी
आपको बता दें कि जून-जुलाई 2026 में भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड के टूर पर जाना है. आयरलैंड के खिलाफ टीम को दो T20 मैच होंगे. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस दौरे पर वैभव को मौका मिल सकता है.
फिलहाल वैभव इंडिया-A की टीम का हिस्सा है. वह 9 जून से श्रीलंका-A और अफगानिस्तान-A के खिलाफ ट्राई सीरीज में खेलेंगे. यह इंडिया-A के लिए वैभव की पहली सीरीज होगी. इस दौरे पर उनका असली टेस्ट भी होगा. वैभव यहां जिस तरह परफॉर्म करेंगे, वो आने वाले समय में उनके सेलेक्शन को डिसाइड करेगा.
वीडियो: RCB ने जीती IPL 2026 की ट्रॉफी, विराट के फ़ैन्स और हेटर्स आपस में भिड़ गए



















