दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर एक मैच का बैन लग गया है. स्लो ओवर रेट के चलते उन पर ये कार्रवाई की गई है और जुर्माना भी लगाया गया है. 7 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मैच में दिल्ली की टीम तय समय में 20 ओवर पूरे नहीं कर पाई थी. इससे पहले भी पंत इस सीजन में दो बार स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना भुगत चुके है. यह उनकी टीम की तीसरी गलती थी. इसलिए नियमों के मुताबिक पंत पर 30 लाख का जुर्माना लगाया गया और एक मैच के लिए बैन कर दिया गया. इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर 12 लाख या उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत (दोनों में से जो कम हो) जुर्माना लगाया गया है.
ऋषभ पंत चाहकर भी IPL के एक मैच में कुछ नहीं कर सकते, बैन लग गया
Delhi Capitals के कप्तान Risabh pant पर एक मैच का बैन लगा दिया गया है. उन्हें स्लो ओवर रेट के चलते बैन किया गया है और साथ ही 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.


IPL कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 8 के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स ने मैच रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए अपील दायर की थी. जिसे समीक्षा के लिए BCCI के लोकपाल के पास भेजा गया था. लोकपाल ने वर्चुअली इस मामले की सुनवाई की और बताया कि इस मामले में रेफरी का डिसीजन अंतिम और बाध्यकारी रहेगा.
ये भी पढ़ें - BCCI का नियम बन गया है आफत, तमाम प्लेयर्स के बाद अब ऋषभ पंत ने भी जताई नाखुशी
अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच में यदि कोई टीम मैच के दौरान स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है तो पेनाल्टी के तौर पर उन्हें तीस गज के सर्कल के बाहर पांच के बजाय केवल चार फील्डर्स ही खड़े करने की अनुमति होती है.
IPL कोड ऑफ कंडक्ट के मुताबिक, पहली बार स्लो ओवर रेट के लिए कप्तान पर 12 लाख का जुर्माना लगाया जाता है. दूसरी बार तय समय पर ओवर पूरा नहीं करने पर कप्तान पर 24 लाख और प्लेइंग इलेवन के प्रत्येक खिलाड़ी पर 6 लाख या मैच फीस का 25 प्रतिशत फाइन लगाया जाता है. और सीजन में अगर तीसरी बार होता है तो फाइन की राशि 30 लाख पहुंच जाती है और कप्तान पर एक मैच का बैन भी लगाया जाता है. इसके अलावा प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यो पर 12 लाख या उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत फाइन किया जाता है.
वीडियो: IPL इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर बवाल! तमाम प्लेयर्स के बाद अब ऋषभ पंत ने भी कर दी बुराई, क्या बोले?











