The Lallantop

रिंकू की तारीफ़ करते हुए अपनी बड़ी कमी बता गए विराट कोहली!

'रिंकू जैसी बैटिंग मेरे बस की बात नहीं.'

Advertisement
post-main-image
रिंकू सिंह की पारी से बहुत खुश हैं विराट कोहली (पीटीआई, स्क्रीनग्रैब)

रिंकू सिंह. अहमदाबाद में इस क्रिकेटर ने जो किया, पूरी दुनिया उस पर लगातार चर्चा कर रही है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ़ मैच में रिंकू ने आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के मारे. कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई. और अब पूरी दुनिया इसी पर चर्चा कर रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फ़ैन्स के साथ, क्रिकेट लेजेंड्स भी रिंकू की ही बात कर रहे हैं. और अब विराट कोहली ने भी उन पर कॉमेंट किया है. कोहली ने स्वीकार किया कि वह इस पारी से अचंभे में हैं और वह अपने जीवन में ऐसा कभी नहीं कर सकते. मैच में रिंकू के सामने ठीक वही हालात थे, जो वर्ल्ड कप के भारत-पाकिस्तान मैच में कोहली के सामने थे.

दोनों ही बल्लेबाजों की टीम को जीत के लिए 18 गेंदों पर 48 रन चाहिए थे. रिंकू ने 19वें ओवर में कुछ बाउंड्रीज़ लगाईं और जीत के लिए आखिरी ओवर में टीम को 29 रन चाहिए थे. उमेश यादव ने पहली गेंद पर सिंगल लिया. और रिंकू स्ट्राइक पर आए. इसके बाद जो हुआ, दुनिया को याद रहेगा.

Advertisement
# Rinku Singh Five Sixes

रिंकू ने अपने दोस्त, यश दयाल को लगातार पांच छक्के मारे. और KKR को जीत दिला दी. पू्र्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने इस बारे में जियो सिनेमा पर कोहली से सवाल किया. उथप्पा ने IPL में अच्छा कर रहे युवा प्लेयर्स के बारे में सवाल पूछा. जवाब में कोहली ने तुरंत रिंकू का नाम लिया. कोहली बोले,

'आजकल युवा जो कर रहे हैं, उसे देखना कमाल का अनुभव है. इस IPL को ही देख लीजिए, युवा जो कर रहे हैं मैं तो वो सोच भी नहीं सकता. अभी रिंकू सिंह ने आखिरी पांच गेंदों पर पांच छक्के मारे. ये कमाल है और इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ. लगातार पांच छक्के मारकर मैच जिताना, भाई ये क्या लेवल है. इसलिए ये ट्रांजिशन कमाल है. युवाओं को आगे आते देखना बेहतरीन है.'

बता दें कि रिंकू की ये हीरोपंती एक ही मैच में नहीं हुई. उन्होंने शुक्रवार, 14 अप्रैल को भी कमाल का काम किया था. ईडन गार्डन्स में रिंकू ने 58 रन की नाबाद पारी खेली. और अपनी टीम को जीत के बहुत क़रीब तक पहुंचा दिया. हालांकि इस बार वो गेम फिनिश नहीं कर पाए. SRH ने इस मैच को 23 रन से जीत लिया.

Advertisement

रिंकू ने इस सीजन चार मैच में 78 की ऐवरेज और 175 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 156 रन बनाए हैं. वह अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं.

वीडियो: रिंकू सिंह के छक्कों पर हुई भोजपुरी कमेंट्री वायरल है!

Advertisement