The Lallantop

पो‍ंटिंग का बड़ा रिकॉर्ड खतरे में! इंग्लैंड का ये धाकड़ बैटर तोड़कर मानेगा

Pak vs Eng Leeds Test : कप्तान Joe Root की अगुवाई में इंग्लिश टीम ने पहले दिन पाकिस्तान को 171 रन पर समेटने के बाद स्टंप्स तक 2 विकेट पर 112 रन बना लिए हैं. दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियन दिग्गज Ricky Ponting का एक रिकॉर्ड टूट सकता है.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान के ख‍िलाफ रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड लीड्स टेस्ट में टूट सकता है. (फोटो-AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • लीड्स में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुरू हो गया है, जहां इंग्लैंड ने पहले दिन पाकिस्तान को 171 रन पर सीमित किया।
  • जो रूट घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं, जो 7,578 रन का है।
  • रूट लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ज्योफ्री बॉयकॉट का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, जिसके लिए उन्हें 98 और रन बनाने होंगे।

लीड्स में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट शुरू हो चुका है. कप्तान जो रूट की अगुवाई में इंग्लिश बॉलर्स ने पहले दिन शानदार बॉलिंग की. पाकिस्तानी टीम को उन्होंने महज 171 रन पर समेट दिया. इसके जवाब में पहले दिन स्टंप्स तक इंग्ल‍िश टीम ने 2 विकेट पर 112 रन बना लिए हैं. कप्तान रूट 37 और जॉर्डन कोक्स 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दूसरे दिन का जब खेल शुरू होगा तो रूट के पास एक बड़ा मौका होगा. मौका ऑस्ट्रेलियन दिग्गज रिकी पोंटिंग के एक रिकॉर्ड को अपने नाम करने का.

Advertisement
रूट टॉप पर पहुंच जाएंगे

दरअसल, जो रूट घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 42 रन दूर हैं. रूट ने इंग्लैंड में अब तक 154 टेस्ट पारियों में 7,537* रन बना लिए हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने घरेलू मैदान पर 154 पारियों में 7,578 रन बनाए थे. यानी रूट के 42 और रन जोड़ते ही वो टेस्ट क्रिकेट में अपने घरेलू मैदान पर सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बैटर बन जाएंगे.

ये भी पढ़ें : गॉल में टीम इंडिया को मिली संजीवनी! WTC फाइनल में पहुंचने के लिए अब क्या है गण‍ित?

Advertisement

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं. तेंदुलकर ने भारत में कुल 7216 रन बनाए थे. उनके बाद इस लिस्ट में चौथे नंबर पर श्रीलंका के महेला जयवर्धने और 5वें पर साउथ अफ्रीका के जैक्स कैलिस आते हैं. जयवर्धने ने घर पर 7167 रन, जबकि कैलिस ने 7035 रन बनाए थे.

घरेलू मैदान पर सबसे ज़्यादा टेस्ट रन
प्लेयररनदेश
रिकी पोंटिंग7578ऑस्ट्रेलिया
जो रूट7537*इंग्लैंड
सचिन तेंदुलकर7216भारत
महेला जयवर्धने7167श्रीलंका
जैक्स कैलिस7035साउथ अफ्रीका
कई रिकॉर्ड्स रूट के नाम हो सकते हैं

इसके अलावा, लीड्स में एक और रिकॉर्ड रूट अपने नाम कर सकते हैं. हेडिंग्ले के इस मैदान पर सबसे ज़्यादा रन ज्योफ्री बॉयकॉट के नाम है. बॉयकॉट ने लीड्स में 897 रन बनाए हैं. वहीं, रूट के वर्तमान में इस मैदान पर 800* रन हैं. 98 और रन बनाते ही वो इस मैदान पर सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बैटर बन जाएंगे. इंग्लैंड में सभी फॉर्मेट मिलाकर रूट ने अब तक 11,871* इंटरनेशनल रन बना लिए हैं. उन्हें एक ही देश में 12000 इंटरनेशनल रन पूरे करने के लिए अब सिर्फ 129 रनों की दरकार है. ऐसा करने वाले वह इंग्लैंड के पहले बैटर बन जाएंगे. अब तक दुनिया में सिर्फ 6 खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ये कारनामा किया है.

वीडियो: क्या जो रूट इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बनने वाले हैं?

Advertisement

Advertisement