पुणे में हुए वर्ल्ड कप मैच में भारत को बांग्लादेश के खिलाफ 7 विकेट से जीत मिली. विराट कोहली ने शानदार तरिके से शतक भी लगाया. इसी के साथ किंग कोहली का वनडे क्रिकेट में 48वां और वर्ल्ड कप में तीसरा शतक पूरा हो गया.
कौन हैं ये अंपायर रिचर्ड केटलब्रॉ जिन्होंने वाइड नहीं दी और विराट की सेंचुरी हो गई?
नसुम ने लेग स्टंप के बाहर गेंद फेंकी. विराट लाइन से हट गए और गेंद विकेट के पीछे कलेक्ट कर ली गई. इस गेंद को रिचर्ड केटलब्रॉ ने वाइड करार नहीं दिया.


इस दौरान अंपायर रिचर्ड केटलब्रॉ ने एक ऐसा निर्णय दिया कि सोशल मीडिया बवाल काटने लगा. कुछ लोग तो अंपायर को भारत रत्न देने की मांग करने लगे. प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड देने की मांग भी हुई. सोशल मीडिया पर मीम्स की ऐसी बाढ़ आई कि रातोरात रिचर्ड केटलब्रॉ वायरल हो गए.
हुआ यूं कि भारत को जीतने के लिए चाहिए थे 2 रन और विराट को शतक पूरा करने के लिए चाहिए थे 3 रन. जाहिर है कोहली को शतक के लिए एक बॉउंड्री की जरुरत थी. सामने बॉलिंग करा रहे थे बांग्लादेशी स्पिनर नसुम अहमद. नसुम ने लेग स्टंप के बाहर गेंद फेंकी. विराट लाइन से हट गए और गेंद विकेट के पीछे कलेक्ट कर ली गई. इस गेंद को अंपायर ने वाइड करार नहीं दिया. इसी को लेकर सारा बवाल कटा हुआ है.
इस गेंद के बाद विराट ने छक्का लगाकर मैच जिताया और अपना शतक भी पूरा कर लिया. मैच खत्म हो गया लेकिन अंपायर के फैसले पर चर्चा जारी रही. इस बात पर भी खूब चर्चा हुई कि केटलब्रॉ फैसला देने के बाद मंद-मंद मुस्कुरा रहे थे. कुछ रिएक्शन पर नजर डालते हैं.
इसे भी पढ़ें: 'विराट कोहली सेल्फ़िश...?' राहुल ने बताया कोहली सेंचुरी के पीछे का सच
ग्लोब न्यूज नाम के अकाउंट से लिखा गया कि बांग्लादेशी गेंदबाज ने जानबूझ कर वाइड बॉल फेंकी ताकि विराट शतक ना लगा पाएं. इसके नीचे 'हां दिल बीच तेरे लिए तेरे लिए....' गाने पर नाचने वाले वायरल लड़के का मीम लगा हुआ है.
क्रिकेट से संबंधित पोस्ट करने वाले Cricketopia नाम के अकाउंट से अंपायर रिचर्ड के लिए भारत रत्न की मांग की गई. ऐसे ही कई दूसरे यूजर्स ने उनके लिए प्लेयर ऑफ द मैच की भी मांग रख दी.
एक और मजेदार मीम वायरल हो रहा है. इसमें एक काले कोट वाले इंसान को अंपायर रिचर्ड बताया जा रहा है (सांकेतिक रूप से). वीडियो में काले कोट वाले इंसान को ड्रेसिंग रूम में घुसते ही उछल-उछल कर नाचते हुए देखा जा सकता है.
रिचर्ड केटलब्रॉ नाम के एक पैरोडी अकाउंट ने उस वाइड बॉल वाले मोमेंट की तस्वीर डाली है. इस पोस्ट में लाल दिल वाला स्माइली लगा कर इसे रिचर्ड का विराट के लिए प्यार बताया.
बांग्लादेशी गेंदबाज अहमद ने जब वाइड बॉल फेंकी तब कोहली का रिएक्शन भी देखने लायक था.
इसे भी पढ़ें: गिल ने अपने विवादित कैच पर किया बवाल मचाने वाला ट्वीट!
पहले भी चर्चा में रह चुके हैं रिचर्ड केटलब्रो
रिचर्ड पूर्व क्रिकेटर और अंतरराष्ट्रीय अंपायर हैं. सबसे पहले उन्होंने 2009 में एक टी-20 मैच में अंपायरिंग की थी. दो साल बाद 2011 में उन्हें ICC अंपायरों के एलीट पैनल में शामिल किया गया.
इसी साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में केटलब्रॉ ने शुभमन गिल को विवादास्पद तरीके से आउट दिया था. इसके बाद भारतीय क्रिकेट फैन्स ने उनको निशाने पर लिया. मैच के बाद खुद गिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बारे में पोस्ट डाली थी.
वीडियो: विराट कोहली बैटिंग करने से पहले ही छा गए, बांग्लादेश भी नहीं होगी तैयार!




















