The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • India vs South Africa T20: Virat Kohli took sensational one handed catch in second T20 match at Mohali

कोहली को एक 'मैन ऑफ दी मैच' तो इस कैच के लिए ही दे देना चाहिए

मज़ा ही आ गया बॉस!

Advertisement
pic
19 सितंबर 2019 (अपडेटेड: 18 सितंबर 2019, 02:50 AM IST)
Img The Lallantop
विराट कोहली (फोटो: ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more
दूसरे टी-20 मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया. इस मैच में कप्तान कोहली ने नॉट आउट 72 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई. इस इनिंग्स के लिए कोहली को 'मैन ऑफ दी मैच' का ख़िताब भी दिया गया. पर इस मैच में इससे भी बढ़िया कुछ हुआ. कोहली के एक कैच की खूब बात हो रही है. कोहली ने एक हाथ से इस कैच को पकड़ा था. इस कैच को लेकर सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि एक 'मैन ऑफ दी मैच' तो कोहली को इस कैच के लिए बनता है. साउथ अफ्रीका की टीम टॉस हारकर बैटिंग कर रही थी. 11.1 ओवर के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट पर 88 रन था. स्ट्राइक पर थे अफ्रीकी कप्तान क्विंटन डिकॉक, जो खतरनाक होते दिख रहे थे. बॉलिंग कर रहे थे नवदीप सैनी. ओवर की दूसरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक ने जोर का बल्ला घुमाया. कोहली मिड ऑफ पर खड़े थे औ दौड़ते हुए बॉल तक पहुंचे और एक हाथ से कैच लपक लिया. डिकॉक 52 रन बनाकर पवेलियन गए. कोहली के इस कैच पर कमेंटेटर्स से लेकर दर्शकों ने इस कैच की खूब तारीफ की. वीडियो देख लीजिए. कोहली के इस कैच पर क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने ट्वीट करके लिखा-
मैंने इस सीजन का एक अच्छा कैच देख लिया है. कोहली का शानदार कैच.
अगले ही ओवर में रविंद्र जडेजा ने भी एक कैच लिया. वह खुद बॉलिंग भी कर रहे थे. वीडियो देख लीजिए. 72 रन बनाकर कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली के नाम अब 2441 रन हो गए हैं. कोहली ने रोहित शर्मा के 2434 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा. कोहली की रोहित पर यह बढ़त मात्र 7 रन की है और ये दोनों बल्लेबाज आने वाले दिनों में भी इस रिकॉर्ड को तोड़ते-बनाते रहेंगे. सीरीज़ का तीसरा और आख़िरी टी-20 मैच 22 सितंबर को खेला जाएगा. सीरीज़ का पहला मैच बारिश ने जीत लिया था.
वीडियो- मिस्बाह ने पाकिस्तान क्रिकेट कोच बनने के बाद बिरयानी समेत सारी हेवी डायट पर रोक लगा दी है

Advertisement

Advertisement

()