The Lallantop

लल्लनटॉप शो की सीटें तेज़ी से भर रही हैं, आपने रजिस्टर किया?

लल्लनटॉप शो आ रहा लखनऊ. कौन-कौन आ रहा है, हम बता रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
'लल्लनटॉप' आपसे बात करता है अपनी वेबसाइट के ज़रिए. या फेसबुक पेज के ज़रिए. अपना चैनल भी है यूट्यूब पर. सब खेला फोन की स्क्रीन के इस तरफ  चलता है. आप हाथ से सिर्फ स्क्रोल कर पाते हैं. लेकिन अब आप हाथ बढ़ा कर मिला भी पाएंगे. काहे कि हम आ रहे हैं लखनऊ, 'लल्लनटॉप शो' लेकर. गोमती नगर में जो इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान है न, वहीं अपनी बैठक होने वाली है. तारीख रहेगी 7 अक्टूबर, 2017. तो अभी से कैलेंडर पर गोदना बना लीजिए. शो से जुड़ी सारी जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें. ये साल 2017 का पहला लल्लनटॉप शो है. इसमें भक्कम धमाल कटेगा, बातें होंगी. साथ में चार बातें काम की भी होंगी. लाइन-अप यहां दे रहे हैं- #1. शो का पहला सेशन शुरू होगा साढ़े दस बजे, अपन ने इसका नाम रखा है 'संन्यास और सत्ता.' इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद बताएंगे कि वो 'अजय सिंह बिष्ट' से 'योगी आदित्यनाथ' कैसे बने. #2. संन्यास और सत्ता के बाद अपन बात करेंगे उन लड़कियों से जिन्होंने मैदान में बमचक मचा रखी है. 'लड़कियां मैदान में' सेशन में आप मिलेंगे शिखा पांडे से. #3.  सेशन 'टीपू भइया' में अपन अखिलेश से पूछेंगे कि वो अपनी ज़िंदगी का पॉलिटिकल-पर्सनल कैसे साधते हैं. #4. टीपू भइया से बात करने के बाद अपन टिक-टैक करेंगे दंगल गर्ल ज़ायरा वसीम से. जो पूछना है, पूछ लेना. चार सवाल ज़ायरा की आने वाली फिल्म 'सीक्रेट सूपरस्टार' अद्वैत चंदन के लिए भी लाना, काहे कि वो भी पधार रहे हैं. #5. ज़ायरा से बात कर के अपन सब 'हैंड्सअप' कर लेंगे. काहे कि तब आएंगे भौकाली सूपरकॉप के विजय कुमार और बताएंगे कि वीरप्पन की दहशत खत्म करने के लिए वो कैसे जंगल-जंगल बंदूक लेकर फिरे थे. #6. अगर लग रहा है कि पूरा लाइनअप एकदम भारी-भरकम सीरियस है तो अइसा नहीं है भाई. 'झमाझम एक्टर' रिचा चड्ढा भी आने वाली हैं बताने कि लखनऊ जैसे शहर को परदे पर उकेरने के लिए क्या कुछ करना पड़ता है. फिर अदिति मित्तल और संजय राजौरा भी आकर आपसे कहेंगे कि 'हंसिए, आप लखनऊ में हैं.' #7. इसके बाद रुके तो मिलेगी चाय और चाय के बाद भी रुके तो हमरी शो-स्टॉपर 'म्यूज़िक की मालगाड़ी' चलेगी जिसके ड्राइवर होंगे पीयूष मिश्रा, पावनी पांडे और रचिता. तो मटेरियल अपने पास इतना है कि आप अघा जाएंगे. रुमाल डाल कर आखिरी वक्त में जगह न छपड़नी पड़े, इसलिए यहां क्लिक करके तुरंत रजिस्ट्रेशन करवा लीजिए.
देखिए लल्लनटॉप बुलेटिन:

Advertisement
Advertisement