The Lallantop

विराट कोहली से सीख रहे हैं जेकब बेथेल, एलिस्टर कुक को ये बात पसंद नहीं आएगी!

बेथेल तीनों मैचों में विराट के साथ ओपनिंग करने उतरे. उनकी पार्टनरशिप 26, 26 और 34 रन की रही, लेकिन ये छोटे-छोटे समय भी उनके लिए बहुत कीमती रहे. IPL की तेज रफ्तार और प्रेशर में खेलने का असली सबक उन्होंने यहां रहकर ही सीखा.

Advertisement
post-main-image
22 साल के इस खिलाड़ी को इंग्लैंड क्रिकेट का फ्यूचर माना जाता है. (फोटो- PTI)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के युवा इंग्लिश बैटर जेकब बेथेल अभी तक IPL 2026 में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं. पर वो टूर्नामेंट में तेजी से सीख रहे हैं. बेथेल ने बताया कि वो अब समझ रहे हैं कि इस लीग में सफल होने के लिए क्या चाहिए. 22 साल के इस खिलाड़ी को इंग्लैंड क्रिकेट का फ्यूचर माना जाता है. वो अपनी टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं. बेथेल ने RCB और इंडियन टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली की खूब तारीफ की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जनवरी में सिडनी में एशेज टेस्ट के आखिरी मैच में शतक जड़कर बेथेल सुर्खियों में आए. मार्च में मुंबई में T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ चेज के दौरान सेंचुरी बनाकर उन्होंने भारतीय फैंस को भी अच्छा खासा डरा दिया था. बेथेल IPL 2026 में अब तक RCB के लिए सिर्फ तीन मैच खेले हैं और कुल 39 रन बना पाए हैं. लेकिन उन्होंने जो अनुभव हासिल किया है, उसे वो जिंदगी भर नहीं भूलेंगे. विराट कोहली के साथ ओपनिंग करते हुए उन्होंने करीब से देखा है कि वो कैसे चेज को टारगेट करते हैं.

बेथेल ने RCB की 'Bold Diaries' में बताया,

Advertisement

“विराट का चेज देखकर आपको बैटिंग की कला समझ आती है. चेज को कैसे कंट्रोल करना है और नॉट आउट रहकर मैच जिताना है, ये सब सीखने को मिलता है. सिचुएशन के हिसाब से गियर बदलना पड़ता है.”

बेथेल तीनों मैचों में विराट के साथ ओपनिंग करने उतरे. उनकी पार्टनरशिप 26, 26 और 34 रन की रही, लेकिन ये छोटे-छोटे समय भी उनके लिए बहुत कीमती रहे. IPL की तेज रफ्तार और प्रेशर में खेलने का असली सबक उन्होंने यहां रहकर ही सीखा.

RCB ने विराट कोहली, कप्तान रजत पाटीदार को देखकर और दिनेश कार्तिक से बात करके उन्होंने समझा कि यहां गेम का लेवल अलग है. उन्होंने कहा,

Advertisement

“यहां गेम हाई टेंपो पर खेला जाता है. आपको आक्रामक और बहादुर होना पड़ता है.”

RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर का अनुभव बहुत बड़ा है. उन्होंने दुनिया भर की T20 लीग्स में कोचिंग की है और इंग्लैंड को टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. बेथेल बाद में आए, लेकिन वो फ्लावर के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित थे. फ्लावर ने पिछले साल RCB को IPL ट्रॉफी दिलाई थी.

बेथेल ने कोचिंग स्टाफ की तारीफ करते हुए कहा,

“एंडी बहुत अच्छे से ऑब्जर्व करते हैं और जरूरत पड़ने पर ही बोलते हैं. जब वो बोलते हैं तो ध्यान से सुनना चाहिए. कार्तिक स्कोरिंग एरिया को बहुत तेजी से पहचान लेते हैं.”

जेकब बेथेल बार्बाडोस में पैदा हुए लेकिन इंग्लैंड के लिए खेलते हैं. IPL जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर विराट जैसे दिग्गज के साथ खेलना उनके लिए सपने जैसा है. छोटी पार्टनरशिप के बावजूद वो हर मैच से कुछ नया सीख रहे हैं. विराट की मौजूदगी खुद में एक स्कूल जैसी है. बेथेल जैसे युवा बल्लेबाजों के लिए यह मौका गोल्डन है, जहां वो सिर्फ रन नहीं बल्कि मैच विनिंग माइंडसेट भी सीख रहे हैं.

वीडियो: आईपीएल के पहले ही मैच में रोहित का बल्ला बोला, कोहली भी पीछे नहीं

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement