The Lallantop

स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार का नया IPL रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले पेसर बने

भुवी ने साल 2011 में अपना IPL डेब्यू किया था. 2017 का सीजन बॉलिंग के लिहाज से उनका बेस्ट सीजन था. उन्होंने उस सीजन 26 विकेट लिए थे.

Advertisement
post-main-image
IPL में लगातार दो साल पर्पल कैप जीतने का रिकॉर्ड भी भुवी के नाम है. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले पेसर का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में बनाया।
  • IPL में भुवनेश्वर कुमार ने 2011 में डेब्यू किया था और लगातार प्रदर्शन के चलते उन्होंने 200 विकेट का हुनर हासिल किया, जिसमें 2016 और 2017 में पर्पल कैप शामिल है।
  • भुवनेश्वर के 200वें विकेट के बाद RCB ने CSK को 43 रन से हराया, भुवी ने 3 विकेट लिए और टिम डेविड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पेसर भुवनेश्वर कुमार ने IPL में नया रिकॉर्ड बना दिया है. स्विंग मास्टर भुवी IPL हिस्ट्री में 200 विकेट लेने वाले पहले पेसर बन गए हैं. ये कारनामा उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ एम चिन्नास्वामी में खेले गए मैच में किया.

Advertisement

भुवनेश्वर कुमार ने ये रिकॉर्ड मैच के दूसरे ओवर में ही बना दिया. अपने पहले ओवर की दूसरी बॉल पर उन्होंने आयुष म्हात्रे का विकेट लिया. म्हात्रे सिर्फ एक रन ही बना पाए. वो रजत पाटीदार को कैच दे बैठे. और भुवी के 200वें विकेट बने. भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले पेसर हैं. उनके अलावा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम 200 से ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है.

CSK के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर ने 4 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट लिए. 36 साल के भुवी ने साल 2011 में अपना IPL डेब्यू किया था. 2017 का सीजन बॉलिंग के लिहाज से उनका बेस्ट सीजन था. उन्होंने उस सीजन 26 विकेट लिए थे.

Advertisement
पर्पल कैप जीतने का रिकॉर्ड भी है

IPL में लगातार दो साल पर्पल कैप जीतने का रिकॉर्ड भी भुवी के नाम है. 2016 सीजन में उन्होंने 23 विकेट लिए थे. उस साल वो पर्पल कैप जीते थे. 2017 में भी वो पर्पल कैप होल्डर बने थे. ये रिकॉर्ड उनके अलावा किसी और बॉलर के नाम नहीं है. भुवनेश्वर ने 2025 सीजन में 17 विकेट लिए थे, और RCB को ट्रॉफी उठाने में अहम भूमिका निभाई थी.

43 रन से हारी CSK

मैच में RCB ने पहले बैटिंग करते हुए 250 रन बनाए. विराट कोहली ने 28, फिल सॉल्ट ने 46 और पड्डीकल ने 50 रनों की पारियां खेली. इसके बाद रजत पाटीदार और टिम डेविड ने 35 गेंद में 99 रनों की पार्टनरशिप लगा दी. टिम डेविड ने 25 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली. 8 छक्के और 3 चौके लगाए. रजत पाटीदार ने 19 गेंद में 48 रन बनाए.

251 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी CSK की टीम 19.4 ओवर में 207 रन पर ऑलआउट हो गई. सरफराज खान ने 25 बॉल्स में 50 रन बनाए. प्रशांत वीर ने 43 और जेमी ओवरटन ने 37 रन बनाए. RCB के लिए भुवी के 3 विकेट के अलावा डफी, अभिनंदन सिंह, और कृणाल पंड्या ने 2-2 विकेट लिए. मैच में शानदार पारी के लिए टिम डेविड को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला.

Advertisement

वीडियो: IPL 2026 के पहले ही मैच में अर्शदीप ने कौन सा रिकॉर्ड बना दिया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement