The Lallantop

अश्विन ने बोल दिया, 'पंत की कमी रोहित-विराट-सूर्या नहीं, ये खिलाड़ी पूरी करेगा'

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ 9 फरवरी से शुरू हो रही है.

Advertisement
post-main-image
रवि अश्विन (Courtesy: PTI)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारियां ज़ोरों पर है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली इस सीरीज़ का पहला टेस्ट नागपुर में खेला जाना है. कंगारू टीम भारत पहुंच चुकी है और ट्रेनिंग कर रही है. स्क्वॉड की घोषणा करने से पहले ही टीम इंडिया को दो बड़े झटके लगे थे. ऋषभ पंत कार हादसे के बाद टीम से बाहर हो गए थे. वहीं पेसर जसप्रीत बुमराह भी सीरीज़ के पहले दो टेस्ट में जगह नहीं बना पाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पेस डिपार्टमेंट में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज की जोड़ी को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि टीम इंडिया बुमराह की कमी को पूरा करने की कोशिश कर रही है. लेकिन ऐसे में फै़न्स और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि पंत जैसे अटैकिंग बल्लेबाज़ी की भरपाई कौन करेगा? ट्विटर वाली जनता तो कह रही है कि सूर्यकुमार यादव या ईशान किशन को डेब्यू करवा दिया जाए. 

अब टीम इस पर क्या सोचती है ये को बाद में पता चलेगा. लेकिन टीम इंडिया की स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन ने कहा है कि पंत की अनुपस्थिति में रोहित, विराट, सूर्या या ईशान नहीं, कोई और है जो टीम इंडिया का काम कर सकता है. अश्विन ने उस खिलाड़ी को टीम इंडिया के बैटिंग की रीड़ की हड्डी भी बताया है. अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर बात करते हुए कहा -

Advertisement

'पिछले कुछ सालों में ऋषभ पंत के साथ श्रेयस अय्यर इंडियन टीम के गो-टू टेस्ट बल्लेबाज़ रहे हैं. ये अपने आप में ही उनके लिए बहुत बड़ा कॉम्प्लीमेंट है. वो इस बैटिंग ऑर्डर की रीड़ की हड्डी रहे हैं. पंत की अनुपस्थिति में वो भारत के लिए अहम प्लेयर साबित होंगे.

लेकिन अश्विन के इस बयान में भी तो पेंच है. दरअसल अय्यर पहले टेस्ट से बाहर हैं. अय्यर को पीठ में चोट लगी थी, जिसके बाद वो न्यूजीलैंड के खिलाफ़ वनडे और T20 सीरीज़ से बाहर हो गए थे. अश्विन ने इसके बाद अय्यर की इंजरी पर भी अपडेट दिया. उन्होंने कहा -

‘उन्हें पीठ में दिक्कत है और ऐसा लग रहा है कि उन्होंने इंजेक्शन लगवा लिया है.’

Advertisement

2021 में अपने टेस्ट डेब्यू के बाद से अय्यर ने भारत के लिए सात टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 56.72 की औसत से 624 रन बनाए हैं. उनके नाम एक शतक और पांच अर्धशतक हैं. अय्यर ने सात में से चार मैच भारत में खेले हैं. इनमें उनके नाम चार पचासे हैं. यानी भारत में उनका रिकॉर्ड शानदार है. अब अय्यर और पंत की अनुपस्थिति में ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव या केएस भरत, कौन खेलता है, ये देखना होगा. 

वीडियो: शानदार फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर को ICC ने क्या अवार्ड दिया है?

Advertisement