रोहित शर्मा (Rohit Sharma). इंडियन टेस्ट और वनडे टीम के कैप्टन शायद अपने करियर की सबसे खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. खासकर टेस्ट फॉर्मेट में. इंटरनेशनल तो छोड़ ही दीजिए, डोमेस्टिक क्रिकेट में भी रोहित का हाल बेहाल है. करीब 10 साल बाद रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में वापसी करने वाले रोहित ने यहां भी फैन्स को निराश किया है. जम्मू के खिलाफ मैच (MUM vs J&K) की दूसरी पारी में भी रोहित सस्ते में निपट गए.
पहली पारी में मात्र 3 रन बनाने वाले रोहित शर्मा दूसरी पारी में 28 रन ही बना सके. और फिर से एक अजीबो-गरीब शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए. दरअसल, दूसरी पारी की शुरुआत में हिटमैन अच्छे टच में नजर आए. रोहित ने इस दौरान तीन छक्के और दो चौके भी लगाए. फैन्स को लगा कि इस इनिंग में वो कमाल कर सकते हैं. लेकिन युद्धवीर सिंह की तरफ से डाले गए पारी के 14वें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित गलती कर बैठे.
युद्धवीर की तरफ से डाली गई स्लोअर बॉल को रोहित पढ़ नहीं पाए और समय से पहले ही शॉट खेल बैठे. देखकर ऐसा भी लगा कि उन्होंने बल्ला अचानक रोक लिया. गेंद उनके बल्ले का इनसाइड एज लेकर हवा में चली गई, जिसे मिड विकेट पर खड़े आबिद मुश्ताक ने लपक लिया. हालांकि, रोहित का ये शॉट जितना खराब था, आबिद का ये कैच उतना ही शानदार था. उन्होंने अपनी बाईं तरफ छलांग लगाते हुए इस कैच को कंप्लीट किया.
रोहित जैसा ही हाल यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर का भी रहा. पहली पारी में चार रन बनाने वाले यशस्वी इस इनिंग में 26 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें भी युद्धवीर सिंह ने ही पवेलियन भेजा. जबकि पहली पारी में 11 रन बनाने वाले अय्यर दूसरी पारी में 17 रन बनाकर आकिब नबी की बॉल पर आउट हो गए. खबर लिखे जाने तक दूसरी पारी में मुंबई का स्कोर 5 विकेट खोकर 86 रन है और टीम हार की तरफ बढ़ रही है.
दरअसल, 23 जनवरी से शुरू हुए रणजी मैच की पहली पारी में मुंबई की टीम 120 रनों पर सिमट गई थी. शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए थे. वहीं जम्मू ने अपनी पहली पारी में 206 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए. पहली पारी के आधार पर जम्मू को 86 रन की बढ़त मिली थी.
दूसरी पारी में भी खराब शॉट खेल सस्ते में निपटे रोहित, फैन्स अब डिफेंड नहीं कर पाएंगे
Ranji Trophy में 10 साल बाद वापसी करने वाले रोहित ने यहां भी फैन्स को निराश किया है. जम्मू के खिलाफ मैच की दूसरी पारी में भी रोहित सस्ते में निपट गए.
Advertisement
.webp?width=360)
रोहित शर्मा एक बार फिर से फ्लॉप हो गए (फोटो: PTI)
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
वीडियो: रोहित शर्मा ने BCCI की बैठक में कप्तानी पर क्या कहा?
Advertisement
Advertisement














.webp?width=275)





