The Lallantop

कोचिंग के बाद नया रोल, राहुल द्रविड़ अब फ्रेंचाइजी ओनर बने

इस लीग को बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन प्रमोट कर रहे हैं. लीग आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के क्रिकेट बोर्ड्स के साथ मिलकर चलाई जा रही है.

Advertisement
post-main-image
द्रविड़ भारतीय कंसोर्टियम का हिस्सा हैं, जिन्होंने डबलिन फ्रेंचाइजी खरीदी है. (फोटो- X)

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ अब T20 टीम के मालिक बन गए हैं. यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) ने सोमवार, 11 मई को ऐलान किया कि द्रविड़ आयरलैंड की राजधानी डबलिन की फ्रेंचाइजी के मालिक होंगे. टीम का नाम डबलिन गार्डियंस रखा गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ETPL 2026 में शुरू होने वाली नई T20 लीग है. इसे बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन प्रमोट कर रहे हैं. लीग आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के क्रिकेट बोर्ड्स के साथ मिलकर चलाई जा रही है. इसमें कुल 6 टीमें होंगी – डबलिन, बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम. ये लीग क्रॉस-बॉर्डर फ्रेंचाइजी मॉडल पर बेस्ड है. माने, अलग-अलग देशों की टीमें एक लीग में खेलेंगी. द्रविड़ भारतीय कंसोर्टियम का हिस्सा हैं, जिन्होंने डबलिन फ्रेंचाइजी खरीदी है.

द्रविड़ ने क्यों चुना ये प्रोजेक्ट?

राहुल द्रविड़ ने कहा,

Advertisement

“ETPL के बड़े विजन ने मुझे आकर्षित किया. यूरोप में क्रिकेट को बढ़ावा देना, ग्रासरूट लेवल पर विकास करना और युवा टैलेंट को आगे बढ़ाने का मौका मिलना, ये बड़ी वजह है. डबलिन में पहले से क्रिकेट का शौकीन समुदाय है और यहां बहुत पोटेंशियल है. नई पीढ़ी को निखारना हमेशा से मेरा सपना रहा है. मुझे विश्वास है कि ETPL इसमें अहम भूमिका निभाएगा.”

द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कोच रहे हैं. उन्होंने टीम इंडिया को 2024 T20 वर्ल्ड कप जिताया था. अब वह कोचिंग के बाद नए रोल में नजर आएंगे.

लीग में कौन-कौन शामिल?

ये लीग अगस्त-सितंबर 2026 में खेली जानी है. इसमें कई बड़े इंटरनेशनल स्टार खेलेंगे. जैसे मिचेल मार्श, टिम डेविड, मिचेल सैंटनर, लियाम लिविंगस्टोन, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस और हेनरिक क्लासेन.

Advertisement

अन्य फ्रेंचाइजी के मालिक:

बेलफास्ट – ग्लेन मैक्सवेल और रोहन लुंड
एडिनबर्ग – काइल मिल्स, नाथन मैकुलम और रेचल वाइजमैन
ग्लासगो – विपुल अग्रवाल और क्रिस गेल
एम्स्टर्डम – स्टीव वॉ, जेमी डायर और टिम थॉमस
रॉटरडैम – जॉंटी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस और अन्य पार्टनर्स

क्यों खास है यह लीग?

ETPL यूरोप में क्रिकेट को नई ऊंचाई देने वाली लीग है. यहां स्थानीय खिलाड़ियों को इंटरनेशनल स्टार्स के साथ खेलने का मौका मिलेगा. इससे युवा टैलेंट को प्लेटफॉर्म मिलेगा और क्रिकेट का स्तर ऊपर उठेगा. डबलिन में पहले से क्रिकेट लोकप्रिय है, अब ये और बढ़ेगा

वीडियो: उर्विल पटेल ने आईपीएल में कौन सा रिकॉर्ड तोडा? LSG के खिलाफ खेली ऐतिहासिक पारी

Advertisement