The Lallantop

'यह बहुत बड़ी जीत नहीं है', वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को हराने के बाद प्रज्ञानंद ऐसा क्यों बोले?

प्रज्ञानंद ने वर्ल्ड नंबर-1 कार्लसन को क्लासिकल गेम में दूसरी बार हराया है. इससे पहले प्रज्ञानंद ने नॉर्वे के प्लेयर कार्लसन को नॉर्वे चेस 2024 के एडिशन में शिकस्त दी थी.

Advertisement
post-main-image
प्रज्ञानंद ने क्लासिकल गेम में कार्लसन को दूसरी बार हराया है. (फोटो- PTI)

आर प्रज्ञानंद (R Praggnanandhaa), भारत के युवा ग्रैंडमास्टर ने नार्वे शतरंज 2026 के थर्ड राउंड में दुनिया के नंबर-1 प्लेयर मैग्नस कार्लसन (Magnus Carlsen) को हरा दिया. ओस्लो में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी ने अपनी शानदार स्ट्रेटजी, पेशेंस और कंट्रोल दिखाते हुए कार्लसन को शिकस्त दी. प्रज्ञानंद के लिए यह जीत बहुत मायने रखती है, क्योंकि उन्होंने कार्लसन को क्लासिकल गेम में हराया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

भारतीय ग्रैंड मास्टर प्रज्ञानंद ने इस टेंशन भरे क्लासिकल गेम में तीनों पॉइंट्स हासिल किए. इस जीत के बाद, दुनिया के नंबर-1 प्लेयर कार्लसन के खिलाफ उनका कॉन्फिडेंस और बढ़ गया.

एंडगेम में बनाया प्रेशर

मैग्नस कार्लसन डोमेस्टिक टूर्नामेंट में स्ट्रॉन्ग प्लेयर माने जाते हैं. लेकिन, इस मुकाबले में प्रज्ञानंद ने कार्लनस के खिलाफ शुरुआत से ही अटैकिंग स्ट्रेटजी अपनाई. मैच में काफी टाइम तक बैलेंस बना रहा. लेकिन, मिडिल गेम के बाद इंडियन प्लेयर ने कार्लसन पर प्रेशर बनाना शुरू किया. एंडगेम में नॉर्वे के प्लेयर ने कई मिस्टेक कीं. जिनका फायदा उठाते हुए प्रज्ञानंद ने कार्लसन पर जीत दर्ज की.

Advertisement
undefined

प्रज्ञानंद ने दूसरी बार हराया

प्रज्ञानंद ने वर्ल्ड नंबर-1 कार्लसन को क्लासिकल गेम में दूसरी बार हराया है. इससे पहले प्रज्ञानंद ने नॉर्वे के प्लेयर कार्लसन को नॉर्वे चेस 2024 के एडिशन में शिकस्त दी थी. 27 मई को भारतीय खिलाड़ी ने 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन कार्लसन को हराने के बाद, उनके खिलाफ अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रज्ञानंद ने कहा,

Advertisement

ईमानदारी से कहूं, तो मुझे नहीं लगता कि यह इतनी बड़ी जीत है. मुझे एंडगेम में मौका मिला, जिसका मैंने फायदा उठाया.

उन्होंने आगे कहा,

टूर्नामेंट काफी लंबा है. अभी कई अहम मुकाबले खेले जाना बाकी हैं. मुझे इस जीत से खुशी जरूर मिली है, लेकिन मेरा फोकस अगले राउंड पर है.

प्रज्ञानंद स्टैंडिंग्स में दूसरे नंबर पर

इस जीत के बाद आर प्रज्ञानंद नॉर्वे चेस 2026 स्टैंडिंग्स (रैंक) में 4.5 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए. स्टैंडिंग्स में अलीरेजा फिरौजा 7.5 पॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं. इनके अलावा, वेस्ली शो 4 पॉइंट्स के साथ तीसरे, डी गुकेश 3.5 पॉइंट्स के साथ चौथे और विन्सेंट कीमर 3 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर काबिज हैं.

नॉर्वे चेस 2026 टूर्नामेंट का आयोजन ओस्लो में किया गया है. इसमें दुनियाभर के कई दिग्गज प्लेयर्स ने हिस्सा किया है. भारत की तरफ से आर प्रज्ञानंद, डी गुकेश, कोनेरु हम्पी और दिव्या देशमुख जैसे प्लेयर अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं. यह टूर्नामेंट 25 मई से 5 जून तक चलेगा.

वीडियो: आसान भाषा में: ‘मैं उतना अच्छा नहीं हूं’, विराट कोहली ने ऐसा क्यों कहा?

Advertisement