The Lallantop

पीवी सिंधु जापान ओपन के फाइनल में पहुंचीं, चीन की चेन यूफेई से लगातार 5 हार का सिलसिला टूटा

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) जापान ओपन 2026 के फाइनल में पहुंच गई हैं. सेमीफाइनल में इंडियन शटलर ने चीन की चेन यूफेई (Chen Yufei) को 21-19, 15-10 से हराया. सिंधु 2024 के बाद किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं.

Advertisement
post-main-image
पीवी सिंधु 2024 के बाद किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पीवी सिंधु ने 18 जुलाई को जापान ओपन 2026 के सेमीफाइनल में चीन की चेन यूफेई को 21-19, 15-10 से हराकर पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है।
  • चेन यूफेई को हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण दूसरे गेम के दौरान मैच छोड़ना पड़ा, जिससे पीवी सिंधु को मुकाबला जीतने का मौका मिला और उन्होंने अटैकिंग रणनीति अपनाई।
  • अब 19 जुलाई को पीवी सिंधु का फाइनल मुकाबला होगा, जिससे भारतीय खिलाड़ी के गोल्ड मेडल जीतने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) जापान ओपन 2026 के फाइनल में पहुंच गई हैं. 18 जुलाई को उन्होंने सेमीफाइनल में चीन की चेन यूफेई (Chen Yufei) को 21-19, 15-10 से हराया. यह पहली बार है जब पीवी सिंधु जापान ओपन के फाइनल में पहुंची हैं. इससे अलावा, उन्होंने चीनी प्लेयर से लगातार 5 मैच हारने का सिलसिला भी खत्म किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
इंजरी की वजह से हटीं यूफेई

सेमीफाइनल का जब दूसरा गेम चल रहा था, तो इस दौरान चीनी खिलाड़ी यूफेई इंजर्ड हो गईं. हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण उन्हें मैच छोड़ना पड़ा. इस दौरान सिंधु ने पहला गेम जीतने के बाद, दूसरे गेम में लीड ले रखी थी.

यूफेई चेन के मैच से रिटायर होने के बाद, सिंधु ने यह मुकाबला 21-19,15-10 से जीत लिया. अब 19 जुलाई को फाइनल में इंडियन शटलर का मुकाबला, अकाने यामागुची और इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वर्दानी (Putri Kusuma Wardani) के बीच होने वाले सेमीफाइनल की विजेता से होगा.

Advertisement

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु सेमीफाइनल में शानदार फॉर्म में नजर आईं. क्वार्टर फाइनल में मिले वॉकओवर ने उन्हें तरोताजा रखा. इसका फायदा उन्हें सेमीफाइनल में मिला. उन्हें 17 जुलाई को क्वार्टर फाइनल में जापान की नोआमी ओकुहारा के खिलाफ वॉक ओवर मिला था.

सेमीफाइनल मुकाबले में सिंधु ने अटैकिंग स्ट्रेटजी अपनाई. उन्होंने यूफेई के डिफेंस को ध्वस्त कर किया. मैच की शुरुआत में सिंधु को लय हासिल करने में दिक्कत हुई. इस दौरान यूफेई ने शुरुआती बढ़त बना ली थी. लेकिन, सिंधु ने शानदार कमबैक करते हुए लगातार बढ़त हासिल कर ली. सिधु ने पहला गेम 21-19 से अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में रेफरी होंगे स्लावको विनसिच, अर्जेंटीना के फैंस क्यों नहीं होंगे खुश?

Advertisement

इस दौरान दूसरे गेम में भी सिंधु का दबदबा रहा. उन्होंने शुरुआत में बढ़त बनाई. ब्रेक तक वह 11-7 से आगे थीं. लेकिन, इसके बाद चेन यूफेई पर इंजरी का असर दिखने लगा. आखिर में जब दूसरे गेम का स्कोर 15-10 था, तब चीनी प्लेयर मैच छोड़कर बाहर चली गईं.

गोल्ड मेडल की उम्मीद

जापान ओपन में पीवी सिंधु की लगातार शानदार फॉर्म जारी है. इससे पहले, उन्होंने दुनिया की पांचवें नंबर की प्लेयर हान यू को भी हराया था. साल 2024 के बाद यह पीवी सिंधु का पहला फाइनल है. 19 जुलाई को होने वाले खिताबी मुकाबले में उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद है.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement