पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच बायकॉट करने का तो ऐलान कर दिया, लेकिन वह भी जानता है कि इसके आगे की राह बहुत मुश्किल है. इसी वजह से वह अभी से ICC से लड़ने की तैयारी में जुट गया है. पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर अगर कोई जुर्माना लगता है तो वह 8 साल पुराना मामला सामने लाकर BCCI से ही पैसे की मांग कर लेगा.
भारत से मैच नहीं खेलने पर जुर्माना लगा तो पाकिस्तान इस केस को 'हथियार' बनाएगा!
T20 World Cup IndvsPak row: पाकिस्तानी सरकार ने 1 फरवरी को बताया कि उनकी क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में तो हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. ऐसा करने पर ब्रॉडकास्टर्स को भारी नुकसान होना तय है.


पाकिस्तानी सरकार ने 1 फरवरी को बताया कि उनकी क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में तो हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. ऐसा करने पर ब्रॉडकास्टर्स को भारी नुकसान होना तय है. इसके बाद ऐसी रिपोर्ट्स आईं कि ICC इस नुकसान की भरपाई PCB से ही कर सकता है. कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि पाकिस्तान पर जुर्माना भी लग सकता है, लेकिन PCB पहले से ही इसकी तैयारी करके बैठा है.
2018 का मामला उठाकर लाएगी PCBपाकिस्तानी वेबसाइट DAWN के मुताबिक अगर उस पर कोई एक्शन होता है तो वह 2018 का केस वापस लाएगा. नवंबर 2018 में पाकिस्तान ने BCCI पर एग्रीमेंट तोड़ने का आरोप लगाया था. उस एग्रीमेंट के मुताबिक 2014 से 2023 के बीच पाकिस्तान और भारत के बीच सात बाइलेट्रल सीरीज खेली जानी थीं. इनमें से दो सीरीज पाकिस्तान में होनी थी.
भारत ने यह सीरीज खेलने से इनकार कर दिया था. BCCI ने शुरुआत में इसका कोई कारण नहीं बताया. कहा गया कि वह इसके लिए प्रतिबद्ध नहीं है. हालांकि बाद में उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से बाइलेट्रल सीरीज न खेलने का फैसला सरकार के कहने पर किया गया था. पाकिस्तान ने फिर अपने नुकसान के लिए 63 मिलियन डॉलर की मांग की थी. लेकिन ICC के डिस्पयूट रेसोल्यूशन कमेटी ने PCB की इस मांग को खारिज कर दिया था.
यह भी पढ़ें- वॉलीबॉल प्लेयर युजी निशिदा के माफी मांगने का अंदाज क्यों वायरल हो गया?
अब पाकिस्तान इसी मुद्दे को फिर से उठाने का प्लान कर रहा है. उसका इरादा यही है कि भारत के खिलाफ मैच न खेलने को लेकर अगर उस पर कोई एक्शन होता है तो 2018 के इस मामले को बीच में लाएगा. वह बताएगा कि उन्हें भी नुकसान की भरपाई के लिए पैसे नहीं दिए थे. अगर ICC फिर भी नहीं मानता है तो पाकिस्तान मुद्दे को इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन में ले सकता है.
आईसीसी के किसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाला मुकाबला अनुमान के मुताबिक करीब 25 करोड़ डॉलर (2200 करोड़ रुपये से अधिक) का रेवेन्यू पैदा करता है. मेजबान ब्रॉडकास्टर को इस बड़े मुकाबले से 200 से 250 करोड़ रुपये तक के विज्ञापन का नुकसान हो सकता है. इस मैच के दौरान 10 सेकंड के विज्ञापन स्लॉट की कीमत 40 लाख रुपये तक होती है.
इसी कारण ICC नहीं चाहता कि पाकिस्तान इस तरह भारत के खिलाफ मैच बायकॉट करे. हालांकि ‘वॉकओवर’ की स्थिति में भारत को पूरे अंक मिल जाएंगे, लेकिन आईसीसी के पास PCB पर वित्तीय जुर्माना लगाने का अधिकार बरकरार रहेगा. पाकिस्तान से पहले बांग्लादेश पूरे टूर्नामेंट को ही बायकॉट कर चुका है. ICC ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को जगह तो दे दी लेकिन वह बांग्लादेश को भी इतनी आसानी से जाने नहीं देगा.
वीडियो: T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की शर्त पर सुनील गावस्कर ने ICC को क्या सलाह दी?











.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)




