The Lallantop

तिलक वर्मा ने पास किया फिटनेस टेस्ट, संजू की क्यों बढ़ी मुश्किल?

अमेरिका के खिलाफ वॉर्म अप मैच में नेशनल सलेक्शन समिति, हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए प्राथमिकता तिलक की मैच फिटनेस की जांच करना था. तिलक 24 गेंद तक क्रीज पर रहे और उनकी बल्लेबाजी की सबसे खास बात यह थी कि शॉट खेलते समय उन्हें कोई स्पष्ट परेशानी नहीं हुई.

Advertisement
post-main-image
तिलक वर्मा को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुना गया है. (Photo-PTI)

भारतीय ए टीम को अमेरिका के खिलाफ वॉर्म अप मैच में 38 रन से जीत मिली.  इसने गौतम गंभीर (Gaurtam Gambhir) एंड कंपनी को बड़ी राहत दी है.मैच में तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने अपनी फिटनेस साबित कर दी है. तिलक की पेट के निचले हिस्से की सर्जरी हुई थी जिसके बाद उनकी वापसी पर संशय बना हुआ था. हालांकि तिलक मेडिकल टीम के सभी मानकों पर खरे उतरे है जिससे उनकी वापसी तय हो गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
तिलक ने साबित की फिटनेस

तिलक  ने सर्जरी के बाद बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तीन सप्ताह का ‘रिटर्न टू प्ले’ (खेलने के लिए वापसी) प्रोटोकॉल पूरा किया था. इसके बाद उन्हें फिटनेस साबित करनी थी. वॉर्म अप मैच में नेशनल सलेक्शन समिति, हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए प्राथमिकता तिलक की मैच फिटनेस की जांच करना ही था. तिलक 24 गेंद तक क्रीज पर रहे और उनकी बल्लेबाजी की सबसे खास बात यह थी कि शॉट खेलते समय उन्हें कोई स्पष्ट परेशानी नहीं हुई.

तिलक फील्डिंग में भी काफी एक्टिव दिखे. उन्होंने इस पीछे की ओर दौड़ते हुए एक शानदार कैच लेकर साईतेजा मुक्कमल्ला को पवेलियन भेजा. इसके बाद में तिलक ने गेंदबाजी भी की और एक विकेट लिया तथा अपना दूसरा कैच भी पकड़ा. तिलक ने बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों एरिया में खुद को साबित किया. इसके साथ ही उनकी वापसी तय हो गई है और संजू सैमसन की मुश्किल बढ़ गई है.

Advertisement
संजू के लिए बढ़ी मुश्किल

तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ईशान किशन ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी. ईशान ने इस दौरान एक शतक और एक अर्धशतक लगाया. उनका स्ट्राइक भी 200 के पार रहा. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ईशान किशन को टीम से बाहर नहीं करना चाहेगी. इस कारण तिलक की वापसी की तलवार संजू सैमसन के सिर पर लटक रही है. सैमसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ ओपनिंग करने का मौका मिला लेकिन वह फेल रहे. पांच मैचों में 9.20 के औसत से 46 रन बनाए. 

यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान का वह रोमांचक मैच जिसमें खेला गया पहला और आखिरी बॉलआउट 

वहीं आखिरी टी20 में संजू की जगह ईशान को विकेटकीपिंग करने का मौका दिया गया जिससे मैनेजमेंट की सोच साफ नजर आई. वह वर्ल्ड कप में संजू नहीं बल्कि ईशान को फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर और ओपनर के तौर पर देख रहे हैं.  यानी तिलक की वापसी के बाद ईशान ओपनिंग करेंगे और सैमसन बाहर हो सकते हैं. इस मैच से टीम इंडिया की एक और गुत्थी सुलझती दिख रही है. वाशिंगटन सुंदर के औपचारिक रूप से बाहर होने की स्थिति में उनकी जगह लेने के दावेदार लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने तीन विकेट लेकर अपना दावा मजबूत किया.
 

Advertisement
मैच का हाल

अगर मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए ने काफी अटैकिंग खेल दिखाया.   तमिलनाडु के विकेटकीपर नारायण जगदीशन की 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 55 गेंद में 104 रन की पारी से टीम ने तीन विकेट पर 238 रन बनाए. कप्तान आयूष बडोनी ने 60 रन की पारी खेली.  इसके जवाब में अमेरिका ने सपाट पिच पर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन आखिरकार 200 रन ही बना पाई. संजय कृष्णमूर्ति के 18 गेंद पर 41 रन की पारी खेली.  रवि बिश्नोई के अलावा भारत की ओर से खलील अहमद और नमन धीर ने 2-2 विकेट लिए.

वीडियो: पाकिस्तानी बॉलर उस्मान तारिक पर कैमरन ग्रीन ने क्यों उठाए सवाल?

Advertisement