2026 में देश-दुनिया की कुछ सबसे बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में आ रही है. ये सिलसिला The Raja Saab से शुरू होकर King तक जाएगा. Shah Rukh Khan क्रिसमस के मौके पर अपनी फिल्म रिलीज़ करेंगे. उससे ऐन पहले दुनिया की दो सबसे बड़ी मूवीज़ थिएटर्स में उतरेंगी. उनका असर शाहरुख की ‘किंग’ पर भी पड़ सकता है. खबर है कि इन सभी वजहों से शाहरुख खान बड़े परेशान चल रहे हैं. पिछले दिनों उन्होंने सिद्धार्थ आनंद के साथ लंबी-चौड़ी मीटिंग भी की है. जिसमें ‘किंग’ की रिलीज़ डेट बदलने को लेकर भी चर्चा हुई.
'किंग' को लेकर शाहरुख खान बेहद चिंतित, सिद्धार्थ आनंद के साथ की लंबी मीटिंग
'किंग' के टीजर और पोस्टर को जैसा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद थी, वैसा नहीं हो सका. शाहरुख को ये बात परेशान कर रही है.


इंटरनेट पर चर्चा है कि शाहरुख 'किंग' की रिलीज़ डेट को रीशफ़ल कर सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी फिल्म को लेकर जनता में एक्साइटमेंट उतनी नहीं है, जितनी वो उम्मीद कर रहे थे. 2023 में जनता के बीच 'पठान' और 'जवान' को लेकर बड़ी गर्मजोशी थी. क्योंकि शाहरुख खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापस लौट रहे थे. नतीजतन, ये दोनों ही फिल्में एक हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस कर गईं. मगर ‘किंग’ के केस में कमबैक वाला फैक्टर नहीं है. यही चीज़ शाहरुख की चिंता का विषय बनी हुई है.
राजकुमार हीरानी के साथ उनकी 'डंकी' ने फैन्स की उम्मीद से कम कलेक्शन किया था. 'किंग' को लेकर शुरुआत में तो काफ़ी बज़ रही. मगर अब ऐसा नहीं है. फिल्म की रिलीज़ डेट वीडियो के एवरेज नंबर्स ने इस बात की गवाही दे रहे हैं. इसमें एक बड़ा दोष सेट से शाहरुख की लीक फ़ोटोज़ और उनकी AI तस्वीरों को दिया जा सकता है. शाहरुख फैन्स ने इस फिल्म का भौकाल तो बना दिया. मगर जब फिल्म से ऑफिशियली टीजर और लुक्स लॉन्च किए गए, तो लोगों को वो कुछ खास रास नहीं आया.
मगर इससे भी ज्यादा शाहरुख, 'किंग' की रिलीज़ डेट को लेकर संदेह में हैं. दरअसल इस साल 'धुरंधर 2', 'टॉक्सिक', 'बैटल ऑफ गलवान', 'लव एंड वॉर' और 'रामायण पार्ट 1', 'ड्रैगन' जैसी पैन इंडिया फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं. हॉलीवुड से 'एवेंजर्स: डूम्सडे', 'द ओडिसी', 'स्पाइडरमैन: ब्रांड न्यू डे' और 'ड्यून 3' भी 2026 में ही आएंगी. इससे दर्शकों को ब्रीदिंग स्पेस नहीं मिलने मिलेगा. न ही उन्हें किसी दूसरी बड़ी फिल्म के लिए खास इंतज़ार करना पड़ेगा.
ऐसे में 'किंग' के सामने बड़ी चुनौती है. 24 दिसंबर को जब तक ये फिल्म आएगी, तब तक लोग पहले ही कई अच्छी फिल्में देख चुके होंगे. तिस पर वो अपनी मूवी को 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'ड्यून 3' के हफ़्ते भर बाद रिलीज़ कर रहे हैं. इसलिए फिल्म का कॉन्टेंट इतना शानदार होना चाहिए कि दर्शक इसके लिए सिनेमाघरों में खिंचे चले आए. यही चीज शाहरुख को परेशान कर रही है. इसी वजह से वो ‘किंग’ की रिलीज़ डेट बदलने पर भी विचार कर रहे हैं. हालांकि ऑफिशियली मेकर्स ने इस बारे में कुछ नहीं कहा. फिलहाल, ‘किंग’ की रिलीज़ डेट 24 दिसंबर ही है.
वीडियो: शाहरुख खान की किंग के इस एक सीन पर खर्च हो गए 50 करोड़















.webp?width=120)


