पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की जगहंसाई हो रही है. वहीं, पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी अपनी पीठ थपथपाने से पीछे नहीं हट रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम बुरी तरह एक्सपोज हो गई. टीम पहले ही सीरीज गंवा चुकी है.
7 प्लेयर्स, 2 कोच को हटाना जरूरी था! हार पर PCB चीफ नकवी का जवाब सुनने लायक है
Pak vs Eng Test Series : पाकिस्तानी टीम 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से पिछड़ गई है. 9 सितंबर को सीरीज का अंतिम मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाना है. अंतिम मैच से पहले टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं. इसे लेकर जब PCB चीफ Mohsin Naqvi से पूछा गया तो उनका जवाब सुनने लायक था.

लेकिन, सीरीज के अंतिम मुकाबले से पहले PCB के मेजर ऑपरेशन ने उसे दुनिया के सामने मजाक का पात्र बना दिया है. बोर्ड ने इस मुकाबले से पहले टीम में 7 बदलाव कर दिए हैं. हेड कोच और बॉलिंग कोच को सैक कर दिया. इस बारे में जब PCB चीफ मोहसिन नकवी से पूछा गया तो उनका जवाब सुनने लायक था. पीसीबी प्रमुख के मुताबिक, ये फैसले जरूरी थे. साथ ही वो रैंकिंग की दुहाई देने लगे.
9 सितंबर से टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला बर्मिंघम खेला जाना है. इससे पहले, पाकिस्तानी टीम लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड से पारी से हार गई थी. लॉर्ड्स में टीम पारी से तो नहीं हारी, लेकिन फिर भी उन्हें 194 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. टीम 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से पिछड़ चुकी है. उन पर अब क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है. लेकिन, इस अहम मुकाबले से पहले अचानक बोर्ड ने पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ का ही कायाकल्प कर दिया.
अब इसे लेकर PCB को काफी बैकलैश का सामना करना पड़ रहा है. पूर्व क्रिकेटर्स से लेकर फैंस और क्रिकेट एनालिस्ट्स तक सबने इस फैसले की कड़ी आलोचना की है. हालांकि, नकवी की मानें तो, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. उनके मुताबिक, बोर्ड को इंग्लैंड दौरे पर जो जरूरी लगा, वो फैसले लिए.
नकवी के मुताबिक, उनका फोकस सिर्फ टीम के खराब प्रदर्शन पर नहीं है. वे अन्य मुद्दों पर भी गौर कर रहे हैं. लेकिन, उनका मानना है कि अभी क्रिकेट से इतर मामलों पर चर्चा करने का सही समय नहीं है. उनसे जब टेस्ट क्रिकेट में टीम की खस्ता हालत पर बात की गई तो वो वाइट बॉल रैंकिंग की दुहाई देने लगे.
ये भी पढ़ें : 'हुक्का पीकर आता हूं', पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी!
जियो न्यूज़ के मुताबिक, उन्होंने कहा,
अंतिम टेस्ट से पहले किए बड़े बदलावमैं कभी आलोचना से नहीं डरा और न ही कभी डरूंगा. जो लोग कहते हैं कि मेरे आने के बाद से क्रिकेट बर्बाद हो गया है. वो जरा देखें कि पहले रैंकिंग क्या थी?
लॉर्ड्स टेस्ट में हारने के बाद PCB ने टीम के 7 प्लेयर्स की छुट्टी कर दी. इनमें मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, अवैस जफर और खुर्रम शहजाद शामिल हैं. कमाल की बात ये है कि बोर्ड ने उनकी जगह 5 अनकैप्ड प्लेयर्स को शामिल कर लिया.
इनमें अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बेग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजउल्लाह शामिल हैं. साथ ही सैम अयूब और अब्दुल्ला फजल को भी टीम में लिया गया है. इन दोनों के पास भी रेड बॉल क्रिकेट का ज्यादा अनुभव नहीं है. सैम ने जहां 8 मुकाबले खेले हैं, फजल को सिर्फ 2 मुकाबलों का अनुभव है.
प्लेयर्स तो प्लेयर्स बोर्ड ने दोनों कोच को भी नहीं छोड़ा. हाल ही में रेड बॉल कोच बनाए गए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी हटा दिया. उनकी जगह PCB ने वाइट बॉल हेड कोच माइक हेसन और एशले नोफके को अपॉइंट किया है.
वीडियो: इंग्लैंड से सीरीज हारा पाकिस्तान, अब कोच को भी वापस बुलाया गया









