IPL 2023 में लखनऊ सुपरजाएंट्स Vs गुजरात टाइटंस के मुकाबले में गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. यह मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जा रहा है.
इंग्लैंड के कोच ने हार्दिक पांड्या को 'सिरदर्द' क्यों कह दिया?
इंग्लैंड सीरीज़ में हार्दिक पांड्या ने नाक में दम कर दिया था.


इस मैच से पहले इंग्लैंड टीम के क्रिकेटर और पूर्व कोच पॉल कॉलिंगवुड ने अपने एक बयान में हार्दिक पंड्या को सिरदर्द बता दिया. दरअसल, कॉलिंगवुड ने हार्दिक पंड्या की तारीफ करते हुए बताया कि जब वो इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच थे तो उस वक्त भारत के खिलाफ एक सीरीज़ में हार्दिक पंड्या उनके लिए सिरदर्द साबित हुए थे. स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कॉलिंगवुड ने हार्दिक पांड्या के लिए कहा,
‘वो एक रॉकस्टार है और सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग खिलाड़ी हैं. वह सामने से टीम का नेतृत्व करते हैं. जब हम भारत के खिलाफ खेल रहे थे तो इंग्लैंड के कोच के रूप में उन्होंने मुझे सबसे ज्यादा सिरदर्द दिया. वह ऐसा खिलाड़ी हैं जो अपने प्रदर्शन से खेल का रुख बदल सकता है और यही चीज उन्हें किसी भी विपक्षी टीम के लिए खतरा बनाती है.’
इस सीरीज़ में इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में अर्धशतक बनाया था और आखिरी निर्णायक मैच में भी 71 रन की पारी खेली थी. इससे पहले पंड्या ने वनडे सीरीज़ में भी कुल 100 रन बनाए थे और 6 विकेट झटके थे. भारत ने वनडे और T20 सीरीज़ दोनों में जीत दर्ज की थी.
बता दें कि हार्दिक पांड्या ने IPL 2023 में अब तक कुल 5 मैच खेले हैं. हार्दिक पांड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुल 5 रन बनाए. पंजाब किंग्स के खिलाफ 8 रन और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 28 रन बनाए और 1 विकेट चटकाया.
गुजरात की पारीमैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले दो ओवर में टीम ने मात्र 5 रन बनाए और दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर ओपनर शुभमन गिल ने अपना विकेट गंवा दिया. गिल खाता भी नहीं खोल पाए और क्रुणाल पांड्या की गेंद पर रवि बिश्नोई के हाथों कैच आउट हो गए. गिल का विकेट गिरने के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या और रिद्धिमान साहा ने पारी संभाली. इसके बाद साहा को भी क्रुणाल पांड्या ने वापस पवेलियन भेज दिया. साहा ने 47 रन बनाए. अभिनव मनोहर अमित मिश्रा की गेंद पर मात्र 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे. विजयशंकर ने 10 रन बनाए. वहीं, कप्तान हार्दिक पंड्या ने 50 गेंदों में 66 रन बनाकर टीम को के आंकड़े के पार पहुंचाया. लखनऊ सुपरजाएंट्स की ओर से क्रुणाल पंड्या और मार्कस स्टॉइनिस ने 2 विकेट चटकाए. नवीन उल हक और अमित मिश्रा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
वीडियो: हार्दिक पंड्या और ऋद्धिमान साहा के कारनामे ने लोगों को धोनी की याद दिला दी!






















