The Lallantop

पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने तोड़ डाला अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड!

सुमित अंतिल की कोशिश थी कि वह पिछले साल दिल्ली में हुई पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ें. वह गोल्ड जीतने में तो कामयाब रहे लेकिन वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए. लेकिन, एक साल बाद उन्होंने घरेलू जमीन पर ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.

Advertisement
post-main-image
सुमित अंतिल मौजूदा वर्ल्ड और ओलंपिक चैंपियन हैं. (Photo-PTI)

जैवलिन थ्रो सुनते भारत में नीरज चोपड़ा का नाम याद आता है. देश में सिर्फ नीरज इस खेल के इकलौते सुपरस्टार नहीं हैं. वो एथलीट जब-जब ट्रैक पर हाथ में भाला लिए उतरता है, नए कीर्तिमान बना देेेता है. वो इस खेल में न सिर्फ मेडल्स जीत रहा है, बल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहा है. हम बात कर रहे हैं पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल की. मौजूदा वर्ल्ड और पैरालंपिक चैंपियन ने 27 मई को बेंगलुरु में एक और बड़ा कारनामा कर दिया. इस खिलाड़ी ने एक बार फिर अपना ही बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सुमित अंतिल का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

डबल पैरा ओलंपिक चैंपियन सुमित अंतिल बेंगलुरु में खेले जा रहे इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पहुंचे. उन्होंने यहां F64 कैटेगरी में 74.82 मीटर के थ्रो के साथ अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड में सुधार किया. इससे पहले, उन्होंने 2023 में पैरा एशियन गेम्स में 73.29 मीटर के थ्रो के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था. अंतिल की कोशिश थी कि वह पिछले साल दिल्ली में हुई पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ें. वह गोल्ड जीतने में तो कामयाब रहे, लेकिन वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए.  

अंतिल ने खेल में किया बदलाव

अंतिल ने अपने खेल पर जमकर मेहनत की. उन्होंने इस साल के आखिर तक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का टारगेट सेट किया था. साल आधा भी पूरा नहीं हुआ और अंतिल ने अपना टारगेट पूरा कर लिया है.  अंतिल ने बताया कि उन्होंने इसके लिए अपने गेम में कई अहम बदलाव भी किए. अंतिल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के बाद बताया कि उन्होंने अपनी टेक्नीक और रनअप में कई बदलाव किए. वह पहले अपने रनअप से पॉवर जेनरेट नहीं कर पा रहे थे. लेकिन, अब बदलाव करने के बाद वह ऐसा करने में सफल रहे. इसी कारण इस बार वह जैवलिन को ज्यादा दूर तक फेंक पाए.

Advertisement

यह भी पढ़ें- लियोनल मेसी FIFA वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? अर्जेंटीना के कोच ने अपडेट दी 

अंतिल के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड काफी अहम है. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड ऐसे समय में आया है, जब अंतिल पैरा एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे हैं. अंतिल को उम्मीद है कि एशियन गेम्स में वह एक बार फिर इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. 

सुमित अंतिल की अचीवमेंट्स

अंतिल अपनी कैटेगरी में कितने बड़े सुपरस्टार हैं, यह आपको उनकी अचीवमेंट देखकर समझ सकते हैं. अंतिल इस समय एशियन चैंपियन हैं, वर्ल्ड चैंपियन हैं और ओलंपिक चैंपियन भी हैं. उन्होंने साल 2020 और 2024 के पैरालंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. इसके अलावा, उन्होंने साल 2023, 2024 और 2025 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता. 2019 में उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था. साल 2022 में हांगजू में उन्होंने एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता. वह तीन बार वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं.

Advertisement

वीडियो: क्रुणाल पांड्या की बैटिंग-बॉलिंग की बात क्यों नहीं हो रही? RCB को पहुंचाया फाइनल में

Advertisement