भारतीय पैरालंपिक कमेटी (PCI) ने 8 अक्टूबर को एशियन गेम्स की सेंड-ऑफ सेरेमनी का आयोजन किया. इस सेरेमनी में खिलाड़ियों को पैरा एशियन गेम्स के लिए विदाई दी जानी थी. हालांकि यह सेरेमनी कमेटी के लिए सिरदर्द बन गई. सेरेमनी के दौरान कई पैरा खिलाड़ी प्रदर्शन करने लगे. उनका आरोप था कि पैरा एशियन गेम्स के लिए सिलेक्शन में भ्रष्टाचार हुआ है. अधिकारियों ने पैसे लेकर खिलाड़ियों को स्लॉट दिया है. PCI के अध्यक्ष देवेंद्र झाझडिया ने दावा किया है कि सिलेक्शन में सभी मानदंडों का पालन किया गया है. उन्होंने विरोध कर रहे खिलाड़ियों को यकीन दिलाया कि उनकी परेशानियों का समाधान करने की कोशिश करेंगे.
भारतीय पैरा एथलीट्स ने अधिकारियों पर स्लॉट के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया
भारतीय पैरा शूटर्स ने पैरा एशियन गेम्स के लिए सिलेक्शन में जबरन वसूली करने का आरोप लगाया है. इसे लेकर उन्होंने सेंड-ऑफ सेरेमनी में प्रदर्शन भी किया. यह गेम्स 18 से 24 अक्टूबर तक होने वाले आइची-नागोया में होने वाले हैं.

झाझडिया ने कहा कि सभी खेलों के सिलेक्शन में ट्रांसपेरेंसी बरती गई है. PCI के लिए खिलाड़ियों का हित सबसे अहम है. झाझडिया ने कहा,
चाहे एथलेटिक्स हो, साइकिलिंग, तैराकी या निशानेबाजी, हमने सुनिश्चित किया है कि सिलेक्शन के सभी मानदंड पूरे किए जाएं. हमने मंत्रालय के जारी दिशानिर्देशों का पालन किया है. खिलाड़ी हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहे हैं और रहेंगे. हर चयन में पारदर्शिता बरती गई है.
झाझडिया ने कहा कि खिलाड़ियों की ओर से उठाई गई शिकायतों को अधिकारियों के सामने रखा जाएगा. झाझडिया ने कहा,
यह मुद्दा हमारी जानकारी में है. हम इस पर गौर करेंगे. हम चर्चा करेंगे. जब भी खिलाड़ियों के हित की बात आती है, हम उनकी चिंताओं को हमेशा उठाते हैं. खिलाड़ियों ने जो भी चिंताएं उठाई हैं उन्हें हम सामने रखेंगे. मंत्रालय के साथ चर्चा करेंगे. खिलाड़ियों को अपनी चिंताएं उठाने और अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है.
यह भी पढ़ें- 'पीला धागा, स्पीच, और मां की बात', सविता पूनिया ने सुनाई एशियन गेम्स के गोल्ड की कहानी
झाझडिया ने कहा कि वह विरोध कर रहे खिलाड़ियों से पहले ही मिल चुके हैं. वह लगातार उनके संपर्क में हैं.
दरअसल यह मामला पैराशूटर्स से जुड़ा हुआ है. उन्होंने आरोप लगाए हैं कि पैरा एशियन गेम्स के सिलेक्शन में पैसों का खेल, जबरन वसूली और हेरफेर हुआ है. 7 अक्टूबर को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के डायरेक्टर जनरल (DG) को एक शिकायत दी गई. इसमें शूटर्स ने पैरा एशियन गेम्स के सिलेक्शन में जमकर धांधली की है. PCI के अधिकारियों और उनकी शूटिंग टेक्निकल कमेटी (STC) ने अवैध रूप से पैसे वसूले.
वीडियो: Lionel Messi की इंटरनेशनल फुटबॉल से विदाई, Farewell Match में क्या-क्या हुआ?











