The Lallantop

पाकिस्तान की जगह अब ये देश भारत में हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगा

पिछले महीने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया था कि पाकिस्तान एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेगा. लेकिन पाकिस्तान ने भारत आने से इनकार दिया. पाकिस्तानी फेडरेशन ने एशियन हॉकी फेडरेशन से न्यूट्रल वेन्यू की मांग की थी.

Advertisement
post-main-image
भारत एशियन चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी कर रहा है. (Photp-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान ने हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है, और उसकी जगह बांग्लादेश को टीम में शामिल किया गया है।
  • पाकिस्तान ने भारत में मैच खेलने से इंकार करते हुए न्यूट्रल वेन्यू पर मैच कराने की मांग की थी, जिसे एशियन हॉकी फेडरेशन ने अस्वीकार कर दिया, जिससे पाकिस्तान को टीम से बाहर किया गया।
  • इस स्थिति के बाद अब भारत, बांग्लादेश, जापान, चीन, मलेशिया और साउथ कोरिया इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे, और पंजाब में लगभग 20 साल बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

भारत में होने वाली हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान हिस्सा नहीं लेगा. जालंधर और मोहाली में 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक यह टूर्नामेंट आयोजित होगा. इसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी. पहले इन छह टीमों में पाकिस्तान भी शामिल था. हालांकि पाकिस्तान ने भारत आने से इनकार कर दिया है. अब एशियन हॉकी फेडरेशन ने पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश को शामिल किया है.

Advertisement
भगवंत मान का दावा

पिछले महीने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया था कि पाकिस्तान इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेगा. इस कार्यक्रम में हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह समेत सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे.

इसके दो दिन बाद ही पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया था. उसने एशियन हॉकी फेडरेशन से मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की अपील की थी. एशियन हॉकी फेडरेशन ने यह मांग नहीं मानी. उन्होंने पाकिस्तान को रिप्लेस करने का फैसला किया. मेजबान भारत ने बांग्लादेश और ओमान को रिजर्व टीम के तौर पर शामिल किया था. रैंकिंग के आधार पर बांग्लादेश को मौका दिया गया. हॉकी इंडिया ने गुरुवार, 8 अक्टूबर को बताया कि अब इस टूर्नामेंट में भारत और बांग्लादेश के अलावा जापान, चीन, मलेशिया और साउथ कोरिया हिस्सा लेंगे.

Advertisement
20 साल से भारत नहीं गया है पाकिस्तान

मुंबई में 2008 के आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी की बाइलेट्रल सीरीज नहीं खेली गई है. पाकिस्तान ने पिछली बार भारत में 2023 एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी खेली थी. उस टूर्नामेंट में भी छह टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें वह  पांचवें स्थान पर रहा था. पहलगाम अटैक के बाद उन्होंने भारत आने से इनकार कर दिया. पिछले साल भारत में हुए एशिया कप और जूनियर एशिया कप में भी पाकिस्तान ने हिस्सा नहीं लिया था. वहीं भारतीय हॉकी टीम ने 2006 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है.

यह भी पढ़ें- 'पीला धागा, स्पीच, और मां की बात', सविता पूनिया ने सुनाई एशियन गेम्स के गोल्ड की कहानी 

2 दशक बाद पंजाब में हॉकी की वापसी

आपको बता दें कि पंजाब में लगभग दो दशक बाद एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के जरिये अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी हो रही है. भारतीय हॉकी टीम ने हाल ही में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. वह इस चैंपियनशिप में भी जीत के प्रबल दावेदार के तौर पर उतरेगी. भारत ने यह ट्रॉफी 5 बार जीती है. टीम के हेड कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि टीम इंडिया एशियन गेम्स की लय जारी रखेगी. एशियन गेम्स के बाद खिलाड़ियों को ब्रेक दिया गया है. अब ब्रेक के बाद वे सभी रिफ्रेश होकर कैंप में लौटेंगे. भारतीय टीम में अधिकांश खिलाड़ी पंजाब से हैं. वे अपने घर पर खेलने के लिए उत्साहित हैं. 

Advertisement

वीडियो: रोशिबिना देवी ने वुशु में जीता सिल्वर, एशियन गेम्स में लगाई मेडल की हैट्रिक

Advertisement