The Lallantop

'दिमाग ऐसे बदलते हैं जैसे पैंट', पाकिस्तानी सेलेक्टर्स को जेसन गिलेस्पी ने जी भर सुनाया

पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले दो मैच गंवा चुका है. तीसरे टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने फैसले से सबको हैरान कर दिया. उन्होंने आधी से ज्यादा टीम बदल दी. इस फैसले की काफी निंदा हो रही है.

Advertisement
post-main-image
जेसन गिलेस्पी (दाएं) ने पाकिस्तान के चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद को जमकर सुनाया. (Photo-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तानी क्रिकेट के पूर्व कोच जेसन गिलेस्पी ने कहा कि टीम का खराब प्रदर्शन और गिरते स्तर के लिए चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद जिम्मेदार हैं, जिन्हें अपनी भूमिका पर पुनर्विचार करना चाहिए।
  • इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान टीम के लगातार हारे जाने और चयन की असंगति के कारण बोर्ड ने अचानक टीम के सात खिलाड़ियों और कुछ कोचों को बदलने का निर्णय लिया।
  • सीरीज में बीच में खिलाड़ियों और कोचों के हटाए जाने से टीम में तालमेल प्रभावित हो सकता है, और अब तीसरे टेस्ट मैच में इन बदलावों का प्रदर्शन पर प्रभाव देखा जाएगा।

पाकिस्तानी खिलाड़ी अपने क्रिकेट बोर्ड के खौफ में खेलते हैं. ये कहना है पाकिस्तान के पूर्व कोच जेसन गिलेस्पी का. टीम के खराब प्रदर्शन और गिरते स्तर के लिए उन्होंने चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद को जिम्मेदार ठहराया है. उनका कहना है कि जावेद को शीशे में अपना मुंह देखना चाहिए. ताकि उन्हें पता चले कि यह सब किसकी गलती है और टीम का क्या हाल हो गया है. गिलेस्पी ने ‘कोड स्पोर्ट्स’ से कहा कि उन्हें खिलाड़ियों के लिए बुरा लगता है. क्रिकेट उनकी जिंदगी है. बाहर से देखकर ऐसा लगता है कि ये खिलाड़ी डर के साथ खेल रहे हैं. 

Advertisement

गिलेस्पी सेलेक्शन के ब्लंडर्स को लेकर सलमान अली आगा का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा,

सलमान अली आगा पहले मैच में टीम के कप्तान थे. तीसरे मैच में वह टीम से ही बाहर हैं. सिर्फ इतना ही नहीं. वह घर लौट गए हैं. यह सब कैसे हो रहा है? साफ है कि बोर्ड के पास सेलेक्शन के लिए कोई स्ट्रैटजी नहीं है. खासतौर पर आकिब जावेद के पास. वह अपना दिमाग ऐसे बदलते हैं, जैसे वह अपनी पैंट बदल रहे हों.

Advertisement
जावेद ने गिलेस्पी पर लगाए थे आरोप

गिलेस्पी के बयान के बैकग्राउंड में जाएं तो आकिब जावेद भी उनके खिलाफ काफी कुछ बोल चुके हैं. जावेद ने पूर्व कोचिंग रेजीम की निंदा की थी, जिसमें गैरी कस्टर्न भी शामिल थे. उनका कहना था कि गिलेस्पी और गैरी कस्टर्न के कारण पाकिस्तान की टीम में कई दिक्कतें आईं. इसे लेकर गिलेस्पी ने कहा,

जावेद ने हाल ही में कहा कि टीम में जो कुछ हो रहा है, वह मेरी और कस्टर्न की वजह से हो रहा है. आकिब पिछले दो सालों से टीम का हिस्सा हैं. हम नहीं. लेकिन उन्हें लगता है कि यह हमारी गलती है. मुझे लगता है कि उन्हें शीशा देखना चाहिए.

गिलेस्पी ने यह भी कहा कि सेलेक्शन कमेटी और प्लेयर्स के बीच तालमेल नहीं है. जिन लोगों को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वापस (पाकिस्तान) भेजा गया, उन्हें इसकी जानकारी परिवार और मीडिया वालों से मिली. सेलेक्टर्स ने उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं दी. यह खिलाड़ियों का अपमान है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- IPL में बतौर इंपैक्ट प्लेयर नहीं खेलेंगे धोनी! CSK के पूर्व क्रिकेटर ने बताई वजह

पाकिस्तानी क्रिकेट में खलबली

आपको बता दें कि पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले दो मैच गंवा चुका है. तीसरे टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने फैसले से सबको हैरान कर दिया. उन्होंने लगभग पूरी टीम बदल दी. सीरीज के बीच ही टीम के सात खिलाड़ियों को वापस बुला लिया. इसमें मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद के नाम शामिल थे.

गाज सिर्फ खिलाड़ियों पर ही नहीं, बल्कि कोचेज पर भी पड़ी. टीम के टेस्ट कोच सरफराज अहमद को भी पाकिस्तान बुला लिया गया. गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी पद से हटा दिया गया. उनकी जगह माइक हेसन और एश्ले नॉफ्के को लाया गया. अब देखना होगा कि तीसरे टेस्ट में इसका क्या असर देखने को मिलता है.

वीडियो: पाकिस्तान की हार पर PCB चीफ मोहसिन नकवी की बात सुन पाकिस्तानी फैन्स का भड़कना तय है

Advertisement