भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर मीटिंग्स का दौर जारी है. पाकिस्तानी सरकार कह चुकी है कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. ICC इसे लेकर PCB अध्यक्ष से बैठक भी कर चुके हैं लेकिन फैसला अब तक नहीं हुआ. इस बीच बाकी देश भी पाकिस्तान को इस बायकॉट से हटने के लिए अपने किए एहसान याद दिला रहे हैं. पहले श्रीलंका और अब यूएई क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इमेल लिखकर बायकॉट से पीछे हटने की अपील की है.
बायकॉट की जिद पर अड़ा पाकिस्तान, UAE और श्रीलंका ने याद दिलाए एहसान
एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड को इस बात का अंदाजा है कि भारत-पाकिस्तान अगर नहीं होता है तो इसका असर हिस्सा ले रहे सभी देशों को होगा. इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान से अपने फैसले पर विचार करने को कहा था.


एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड को इस बात का अंदाजा है कि भारत-पाकिस्तान अगर नहीं होता है तो इसका असर हिस्सा ले रहे सभी देशों को होगा. टी20 वर्ल्ड कप से होने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा इसी मैच से आता है और फिर इसी को बाकी टीमों में बांटा जाता है. इसी वजह से उन्होंने पाकिस्तान से इस फैसले पर फिर से गौर करने को कहा है.
PCB को लिखे लेटर में कहा गया है,
श्रीलंका भी कर चुका है बातएमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के पाकिस्तान के साथ लंबे समय से अच्छे संबंध हैं और पहले भी हमने पाकिस्तान को अपने वेन्यू देकर उनके क्रिकेट मैचों का आयोजन किया है. भारत के खिलाफ WCT20 मैच न खेलने का पाकिस्तान का हालिया फैसला खेल को नुकसान पहुंचाएगा और ज़्यादातर सदस्य देशों, खासकर एसोसिएट्स को आर्थिक रूप से नुकसान होगा. एक परिवार के सदस्य के तौर पर हम PCB से अनुरोध करते हैं कि वे अपने फैसले पर फिर से विचार करें और कोई समाधान ढूंढें.
इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान से अपने फैसले पर विचार करने को कहा है. भारत पाकिस्तान मैच कोलंबो में होना है और इसी कारण मैच बायकॉट के ऐलान के बाद श्रीलंका की चिंता बढ़ गई है. वह जानते हैं कि मैच न होने से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान होगा. न्यूज एजेंसी के मुताबिक एक सूत्र ने बताया,
मोहसिन नकवी से श्रीलंका बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने सीधे संपर्क किया है और याद दिलाया है कि इस समय श्रीलंका को पाकिस्तान के साथ की जरूरत है, क्योंकि भारत-पाक मैच नहीं होने पर टिकट बिक्री, हॉस्पिटैलिटी और अन्य आय में बड़ा नुकसान होगा.
श्रीलंका ने भी पाकिस्तान को अपने एहसान दिलाए. उन्होंने अपने ईमेल में बताया कि किस उनके तरह खिलाड़ियों की सुरक्षा चिंताओं के बावजूद उन्हें पाकिस्तान में खेलने का निर्देश दिया गया. सूत्र ने बताया,
पिछले नवंबर में जब सुरक्षा चिंताओं के कारण कुछ खिलाड़ी पाकिस्तान दौरे से लौटना चाहते थे, तब श्रीलंका सरकार ने न सिर्फ बोर्ड बल्कि खिलाड़ियों को भी वॉइट बॉल सीरीज पूरी करने का निर्देश दिया था. ऐसे में अब श्रीलंका को उम्मीद है कि पाकिस्तान भी उनके हित को समझेगा.
यह भी पढ़ें- दक्षिणेश्वर सुरेश की हैट्रिक से जीता भारत, वर्ल्ड नंबर 6 को हराकर Davis Cup में रचा इतिहास
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने लाहौर में रविवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम से मुलाकात की और पीसीबी ने इस मुलाकात की तस्वीरें जारी की थी. हालांकि मीटिंग के बाद बताया गया कि पीसीबी पाकिस्तानी सरकार से बात करने के बाद ही फैसला लेगा.
वीडियो: T20 World Cup 2026 में नेपाल ने इंग्लैंड को खूब नचाया!











.webp?width=275)


.webp?width=275)







