The Lallantop

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, बारामती से पुणे के अस्पताल लाया गया

अजित पवार के निधन के बाद शरद पवार लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय थे. इस बीच उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर आई है.

Advertisement
post-main-image
शरद पवार. (इंडिया टुडे)

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की तबीयत बिगड़ने की खबर है. उन्हें पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें गले में इन्फेक्शन और बुखार है. फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे के पास सूत्रों के हवाले से आई खबर के मुताबिक शरद पवार पहले बारामती में थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ी. वहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन बाद में बेहतर चिकित्सा के लिए पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

उनकी बेटी और NCP (SP) सांसद सुप्रिया सुले और दामाद सदानंद सुले अस्पताल में पवार के साथ मौजूद हैं.

Advertisement

बताया जा रहा है कि अपने भतीजे अजित पवार के निधन के बाद शरद पवार लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय थे. ऐसे में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूबी हॉल क्लिनिक के चीफ कॉर्डियोलॉजिस्ट और मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. परवेज़ ग्रांट ने इस बात की पुष्टि की. डॉ. ग्रांट ने कहा, "डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच कर रही है और उसी के मुताबिक आगे की कार्रवाई तय की जाएगी."

शरद पवार ओरल कैंसर से बच चुके हैं, जिसका पता 1990 के दशक के आखिर में चला था. इस बीमारी के इलाज के लिए उन्होंने अमेरिका और भारत में कई सर्जरी करवाई थीं. 

Advertisement

हाल ही में उनके भतीजे और महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम रहे अजित पवार की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी. उनकी मौत के बाद ये जानकारी सार्वजिन हुई कि चाचा और भतीजे के बीच करीब ढाई साल पहले तो दरार आई थी, वो खत्म होने वाली थी. शरद पवार की तरफ से ऐसा बताया गया कि दोनों की पार्टियों का विलय होने वाला था. फरवरी में ही विलय का ऐलान होने वाल था. हालांकि, अजित पवार की मौत के बाद दोनों पार्टियों के विलय पर पूर्ण विराम ना सही, अल्प विराम जरूर नज़र आ रहा है.

वीडियो: अजित पवार और शरद पवार की NCP एक होने वाली थी? 8 फरवरी को कौन सा ऐलान होने वाला था?

Advertisement