The Lallantop

अपनी ही शादी का कार्ड देख हैरान हुए नेताजी, बोले- 'किसी को नहीं आना है...'

Indore के सीनियर कांग्रेस नेता सदाशिव यादव के नाम से शादी का एक फर्जी कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस कार्ड में शादी की तारीख 24 फरवरी 2026 लिखी गई है.

Advertisement
post-main-image
सीनियर कांग्रेस नेता और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव. (फाइल फोटो: आजतक)
author-image
धर्मेंद्र कुमार शर्मा

इंदौर के सीनियर कांग्रेस नेता और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव इन दिनों एक अजीब परेशानी में फंस गए हैं. उनके नाम से शादी का एक फर्जी डिजिटल कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस कार्ड में शादी की तारीख 24 फरवरी 2026 लिखी गई है, जबकि सदाशिव यादव ने साफ कहा है कि न तो उनकी कोई शादी है और न ही उन्होंने ऐसा कोई कार्ड बनवाया है.

Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल हो रहे इस फर्जी कार्ड के साथ एक संदिग्ध लिंक भी भेजा जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि यह लिंक किसी बड़े साइबर फ्रॉड का हिस्सा हो सकता है. जैसे ही इस मामले की जानकारी कांग्रेस नेता सदाशिव यादव को मिली, उन्होंने तुरंत इसे फर्जी बताया और लोगों को सतर्क किया.

indore congress leader sadashiv yadav fake wedding card viral
सोशल मीडिया पर एक फर्जी डिजिटल शादी का निमंत्रण पत्र तेजी से वायरल हो रहा है. (फोटो: आजतक)

सदाशिव यादव ने कहा कि संभव है उनका मोबाइल या सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया हो, जिसके जरिए यह झूठी जानकारी फैलाई जा रही है. उन्होंने अपने सभी मित्रों, रिश्तेदारों और परिचितों से अपील की है कि इस शादी के निमंत्रण और उससे जुड़े किसी भी लिंक को न खोलें.

Advertisement

ये भी पढ़ें: MP में महिला की बेरहमी से पिटाई, आरोपी बीजेपी नेता और विधायक का करीबी

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया,

अज्ञात नंबरों से कई फर्जी कार्ड ऑनलाइन भेजे जा रहे हैं. जैसे ही लोग शादी का कार्ड डाउनलोड करते है, उनका मोबाइल फोन हैक हो जाता है. इस तरह उनके साथ फ्रॉड हो जाता है. इस संबंध में इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा एजवाइजरी भी जारी की गई है, जिसमें साफ बताया गया है कि अगर डिजिटल माध्यम से शादी का कोई कार्ड आता है तो उसको डाउनलोड नहीं करना है.

Advertisement

इस पूरे मामले को लेकर सदाशिव यादव ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस और साइबर सेल अब यह जांच कर रही है कि यह फर्जी कार्ड किसने बनाया और इसके पीछे क्या मकसद है. मामले की जांच जारी है.

वीडियो: राजस्थान में शादी के 3 महीने बाद पत्नी ने बॉयफ्रेंड से कराई पति की हत्या, कैसे खुला?

Advertisement