पाकिस्तान के नखरे खत्म ही नहीं हो रहे. वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए ये लोग रोज ही नई मांग लेकर आ रहे हैं. और अब प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ द्वारा बनाई गई एक कमिटी ने ICC के आगे नई मांग रख दी है. इस कमिटी की कप्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो कर रहे थे.
पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के लिए ICC से मांगी बड़ी गारंटी!
गारंटी के बिना भारत नहीं आएगा पाकिस्तान?


और मंत्री एहसान उर-रहमान माज़री ने गुरुवार को पाकिस्तानी अख़बार द डॉन से बात करते हुए कहा कि उन लोगों को अपनी टीम की सलामती की चिंता है. और ये मसला वो लो ICC के सामने उठाएंगे. माज़री ने डॉन से कहा,
'हमने मांग की है कि ICC हमें सुरक्षा की गारंटी दे.'
माज़री ने ये भी कहा कि सरकार को वर्ल्ड कप वेन्यूज़ को लेकर भी चिंता है. और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इन चिंताओं को ICC के सामने जाहिर करेगा. बता दें कि पाकिस्तान और भारत की टीम्स अब बस ICC और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) इवेंट्स में ही भिड़ती हैं.
# Pakistan ICC से गारंटी चाहता हैबीते जिन के महीने में ICC ने वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया था. इसमें भारत और पाकिस्तान को अहमदाबाद में भिड़ना था. डॉन के मुताबिक ये शेड्यूल लगभग दो हफ्ते पहले ही भाग ले रहे देशों के बोर्ड्स को भेज दिया गया था.
लेकिन शेड्यूल सबके सामने आने के बाद ही PCB ने इस पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि उन्हें भारत के किसी भी टूर के लिए सरकारी क्लियरेंस चाहिए होगी. PCB के कम्यूनिकेशन डायरेक्टर समी उल हसन ने एक बयान में कहा था,
'PCB को भारत के किसी भी टूर के लिए पाकिस्तान सरकार से क्लियरेंस चाहिए होती है. इसमें मैच वेन्यूज़ भी शामिल हैं. हम गाइडेंस के लिए अपनी सरकार से चर्चा कर रहे हैं. हम अभी भी उसी हाल में हैं जो हमने कुछ हफ़्ते पहले शेड्यूल शेयर कर हमारा फ़ीडबैक मांगने वाली ICC को बताया था.'
बता दें कि अगर पाकिस्तान को अहमदाबाद में खेलने की परमिशन मिली तो वह दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में भारत का सामना करेंगे. वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाना है.
बता दें कि पहले भारत और पाकिस्तान 15 अक्टूबर को भिड़ने वाले थे. लेकिन अब ये एक दिन पहले खेलेंगे. BCCI ने PCB से बात कर इस बात पर सहमति बना ली है. बता दें कि यह मैच अभी भी अहमदाबाद में ही खेला जाना है.
इसके अलावा पाकिस्तान के एक और मैच का शेड्यूल बदला है. टीम अब श्रीलंका के खिलाफ़ 10 अक्टूबर को खेलेगी. भारत से खेलने के बाद पाकिस्तान 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा. जबकि श्रीलंका वालों को पहला मैच 7 अक्टूबर को साउथ अफ़्रीका से खेलना है. इसके बाद वो पाकिस्तान और फिर 16 अक्टूबर को लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया से खेलेंगे.
भारत की बात करें तो टीम 11 अक्टूबर को दिल्ली में अफ़ग़ानिस्तान से खेलेगी. और फिर 14 को पाकिस्तान से. इसके बाद उन्हें 19 अक्टूबर को पुणे में बांग्लादेश से खेलना होगा. नए शेड्यूल के मुताबिक 14 अक्टूबर को तीन मैच होने हैं. भारत-पाकिस्तान के अलावा इसी दिन बांग्लादेश और न्यूज़ीलैंड भी खेलेंगे. इनके अलावा इंग्लैंड और अफ़ग़ानिस्तान का मैच भी इसी दिन होना है.
वीडियो: WTC पॉइंट टेबल से ऑस्ट्रेलिया टीम के कटे पॉइंट्स, उस्मान ख्वाजा ने भड़क कर कहा..!














