इंडियन मेंस वॉलीबॉल टीम का एशियन गेम्स में 40 साल बाद मेडल जीतने का सपना टूट गया. 1 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान ने ये मुकाबला 0-3 से अपने नाम कर लिया. इस दौरान भारतीय टीम पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म नज़र आई. पाकिस्तान वर्ल्ड रैंकिंग में भारत से आगे है. वो 38वें नंबर की टीम हैं. वहीं, भारतीय टीम 48वें नंबर पर काबिज है.
Asian Games : पाकिस्तान ने वॉलीबॉल में भारत को हराया, क्रिकेट के फाइनल में भी पहुंचे
Asian Games 2026 : पाकिस्तानी वॉलीबॉल टीम ने भारत को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली. वहीं, क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली.

भारत और पाकिस्तान के बीच ये क्वार्टर फाइनल मुकाबला 1 घंटे 22 मिनट तक चला. इस मुकाबले में भारतीय टीम 19-25, 23-25, 18-25 से हार गई. इसी के साथ भारत की 1986 में दक्षिण कोरिया में कांस्य पदक जीतने के बाद पहली बार पोडियम पर जगह बनाने की उम्मीद भी खत्म हो गई. मेंस वॉलीबॉल में भारत ने एशियन गेम्स में कुल 3 मेडल्स जीते हैं. इनमें 1958 का कांस्य और 1962 का रजत पदक शामिल है.
मैच में क्या हुआ?मैच की बात करें तो, भारत की ओर से अश्वल राय ने सबसे ज्यादा 9 पॉइंट्स जुटाए. वहीं, जेरोम विनीत, जोएल बेंजामिन जेबराज और चिराग यादव ने 8-8 पॉइंट्स बनाए. पाकिस्तान की तरफ से मुराद खान ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अकेले 19 पॉइंट्स जुटाए. उस्मान फरयाद अली ने भी 13 पॉइंट्स बनाए.
ये भी पढ़ें : रोनाल्डो ने नेशनल कैंप बीच में छोड़ा, अब सोशल मीडिया पर लिखा, समय आने पर सच बताऊंगा!
इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम टॉप फॉर्म में नजर आई थी. उन्होंने अपने ग्रुप को टॉप किया था. इस दौरान उन्होंने ग्रुप राउंड के सारे मैच जीते थे. भारतीय टीम ने ग्रुप राउंड में वियतनाम, हांगकांग चीन के साथ-साथ ऊंची रैंकिंग वाले कतर को भी हराया था. लेकिन, क्वार्टर फाइनल में मिली हार के साथ उनका कैंपेन खत्म हो गया.
क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तानइधर, क्रिकेट में भी पाकिस्तानी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. बांग्लादेश को बारिश से प्रभावित मुकाबले में उन्होंने 6 विकेट से हराया. बांग्लादेश ने इस दौरान पहले बैटिंग करते हुए 13 ओवर के मुकाबले में 7 विकेट पर 111 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तानी टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 11.3 ओवर में टारगेट चेज कर लिया.
पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल समद ने तेजतर्रार बैटिंग की. उन्होंने महज 15 गेंदों में 30 रन बना दिए. बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर रहमान काफी महंगे रहे. उन्होंने महज 2 ओवर में 41 रन लुटा दिए. इस जीत के साथ पाकिस्तानी टीम फाइनल में पहुंच गई. दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका और भारत की टीम भिड़ रही है. इस मुकाबले के विजेता से अब पाकिस्तान का सामना 3 अक्टूबर को होगा.
वीडियो: एशियन गेम्स के 7 वें दिन शूटिंग में भारत को एक और मेडल, एथलेटिक्स में पदकों की भरमार









