The Lallantop

शेफाली को आउट कर पाकिस्तानी कैप्टन फातिमा ने दिखाई थी 'अकड़', अब मिल गई सजा

भारत के खिलाफ एशिया कप मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप रही. टीम महिला टी20 में अपने सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट हो गई. लेकिन फिर भी उनकी कप्तान फातिमा सना अकड़ दिखाती नजर आईं.

Advertisement
post-main-image
ििि

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में पाकिस्तान को 55 रन पर ऑलआउट करके मैच जीत लिया था, जिससे पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा।
  • आईसीसी ने फातिमा सना पर भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा को अनुचित इशारा करने के कारण लेवल-एक के नियम-2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया और मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया।
  • फातिमा सना को इस सजा के साथ एक डिमेरिट अंक भी मिला है, जो उनकी पिछले 24 महीनों में दूसरी गलती है और यह अनुशासनात्मक रिकॉर्ड पर असर डालता है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में पाकिस्तान को करारी मात दी थी. ऐसी बुरी हार दी थी, जो पाकिस्तान सालों तक नहीं भुला पाएगा. पूरी पाकिस्तान की टीम इस मैच में 55 रन पर ऑलआउट हो गई. लेकिन वो कहते हैं कि रस्सी जल गई पर बल नहीं गया. पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना का हाल उस मैच में कुछ ऐसा ही था. भारतीय बल्लेबाज के सामने उन्होंने ऐसी ‘अकड़’ दिखाई कि ‘लेने के देने’ पड़ गए. फातिमा को भारतीय ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा को ‘अग्रेसिव सेंडऑफ’ देने पर पनिश किया गया है. 

Advertisement
फातिमा सना को मिली सजा

दरअसल, भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा मैच में काफी अटैकिंग खेल दिखा रही थीं. उन्होंने छह गेंदों में 11 रन बनाए.  इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी बॉलर की एक गेंद पर छक्का और एक पर चौका लगाया था. इसके बाद वह फातिमा की गेंद पर उनको ही कैच दे बैठीं. कैच लेते ही फातिमा ने शेफाली को इशारा करके बाहर जाने को कहा. आईसीसी ने इस जेस्चर को आपत्तिजनक माना और फातिमा पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया.

ICC ने अपने बयान में कहा कि फातिमा को आईसीसी की खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ से जुड़े कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-एक के नियम-2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया. यह नियम अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी बल्लेबाज के आउट होने पर ऐसी भाषा, हरकत या इशारे करने से जुड़ा है जो बल्लेबाज का अपमान करते हों या उसे आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उकसा सकते हों.

Advertisement

इसके अलावा फातिमा के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है. 24 महीने की अवधि में यह उनकी दूसरी गलती है. इसके साथ ही एक साल के भीतर उनके डिमेरिट अंकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के फैंस ने मैच के दौरान दिखाई नीचता, क्रांति गौड़ पर किए भद्दे कॉमेंट

फातिमा को मिला डिमेरिट पॉइंट

फातिमा को इससे पहले छह अगस्त 2025 को डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मैच के दौरान एक डिमेरिट अंक मिला था. लेवल-एक के उल्लंघन के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार है जबकि अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक है.

Advertisement

फातिमा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली. साथ ही ICC के मैच रेफरी के अंतरराष्ट्रीय पैनल की सुप्रिया रानी दास की दी गई सजा भी स्वीकार लिया. इसलिए मामले को लेकर औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. मैदानी अंपायर निमाली परेरा और शथिरा जाकिर जेसी, तीसरी अंपायर रोकैया सुल्ताना और चौथे अंपायर रबाब अहसन ने उनके खिलाफ आरोप लगाया था.

एशिया कप में पाकिस्तानी टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं. इनमें एक में हार और एक में जीत मिली है. भारत से पहले पाकिस्तान का सामना थाईलैंड से हुआ था. यह मैच उन्होंने 35 रन से जीता था. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें आखिरी मैच में जीत हासिल करनी ही होगी. वहीं भारतीय टीम अपने तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है. भारत के अलावा श्रीलंका ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

वीडियो: ईशान किशन ने मोहम्मद शमी की वापसी पर क्या कह दिया?

Advertisement