पाकिस्तान के क्रिकेटर्स पर दोहरी मार पड़ने वाली है. आईपीएल (IPL) में उन्हें पहले ही बैन किया जा चुका है. अब इंग्लैंड में खेले जाने वाले ‘द हंड्रेड’ (The Hundred) टूर्नामेंट में भी उन्हें बैन करने की तैयारी की जा रही है. अगर ऐसा हुआ, तो उन्हें तगड़ा झटका लगेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, अगले महीने ‘द हंड्रेड’ के लिए ऑक्शन होगा. इस ऑक्शन में आईपीएल से जुड़ी फ्रेंचाइजी पाकिस्तान के क्रिकेटर्स पर विचार नहीं करेंगी. इंग्लैंड की जानी-मानी क्रिकेट लीग ‘द हंड्रेड’ की 8 फ्रेंचाइजी में से मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव और सनराइजर्स लीड्स में कुछ हद तक मालिकाना हक आईपीएल मालिकों का है.
इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग की कई टीमों में पाकिस्तानी क्रिकेटर नहीं लिए जाएंगे, वजह भारत से जुड़ी है
इस साल 'द हंड्रेड' (The Hundred) टूर्नामेंट में पाकिस्तान के क्रिकेटर्स को झटका लग सकता है. अगले महीने टूर्नामेंट के लिए प्लेयर्स का ऑक्शन होगा. इस ऑक्शन में कई फ्रेंचाइजी पाकिस्तान के क्रिकेटर्स पर विचार नहीं करेंगी.


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में साल 2008 में पहली और आखिरी बार पाकिस्तान के खिलाड़ी खेले थे. यह आईपीएल का पहला सीजन था. इसके बाद, राजनीतिक तनाव के चलते साल 2009 में पाकिस्तान के प्लयेर्स को आईपीएल में बैन कर दिया गया. यह बैन आज तक बरकार है.
ये भी पढ़ें: शादाब ने भारत से मिली हारें याद दिलाईं, पूर्व खिलाड़ी जवाब में ससुर सकलैन मुश्ताक को खींच लाए
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि उनकी पाकिस्तानी खिलाड़ियों में दिलचस्पी सिर्फ उन टीमों तक सीमित रहेगी जो IPL से जुड़ी नहीं हैं. एक सूत्र ने इस सिचुएशन को इंडियन इंवेस्टमेंट वाली टी20 लीग में एक अनिलिखे नियम जैसा बताया.
बेस्ट दो टीमों पर फोकसमैनचेस्टर सुपर जायंट्स के डिप्टी चेयर जेम्स शेरडिन का मानना है कि फ्रेंचाइजी का फोकस सबसे अच्छी दो टीमें बनाने पर है. उन्होंने बीबीसी स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, हमारी बस यही बातचीत हुई है कि हम सबसे अच्छी दो टीमें चुनें जिससे हमें दोनों मेंस और वुमेंस ट्रॉफी जीतने का मौका मिले.
1000 प्लेयर्स ने कराया रजिस्ट्रेशनइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के प्रवक्ता के मुताबिक, ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट दुनिया भर के पुरुष और महिला प्लेयर्स का वेलकम करता है. हम उम्मीद करते हैं कि सभी आठ टीमें भी ऐसा ही करेंगी. उन्होंने आगे कहा,
2025 में कितने पाकिस्तानी प्लेयर खेले?इस साल ‘द हंड्रेड’ में 18 देशों के एक हजार क्रिकेटर्स ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. जिनमें ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के 50 से ज्यादा प्लेयर शामिल हैं.
पिछले सीजन में ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में 2 पाकिस्तान के प्लेयर मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम खेले थे, जो नए इंवेस्टर्स के आने से पहले आखिरी सीजन था. उनके अलावा, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान और हारिस रऊफ ‘द हंड्रेड’ के पहले सीजन में खेल चुके हैं. 'द वुमेन हंड्रेड' में पाकिस्तान की कोई महिला क्रिकेटर आज तक नहीं खेली है.
वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके











.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)



