The Lallantop

साहिबजादा फरहान ने जो किया, कोहली, रोहित और डिविलियर्स तक नहीं कर सके थे!

पाकिस्तानी ओपनर Sahibzada Farhan ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में दूसरी सेंचुरी लगाई. उन्होंने ये कारनामा श्रीलंका के ख‍िलाफ करो या मरो के मुकाबले के दौरान किया.

Advertisement
post-main-image
साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के ख‍िलाफ लगाई दूसरी सेंचुरी. (फोटो-AP)

पाकिस्तान के कोच माइक हेसन (Mike Hesson) ने श्रीलंका के ख‍िलाफ करो या मरो के मैच में बड़ा दांव खेला. उन्होंने इस अहम मुकाबले के लिए टीम का ओपनिंग पेयर बदल दिया. साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) के साथ उन्होंने फखर जमां को ओपन करने के लिए भेजा. उनका ये दांव काम कर गया. दोनों ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 176 रनों की पार्टनरश‍ि‍प कर दी.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लेकिन, इस दौरान साहिबजादा फरहान ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. इस पूरे टूर्नामेंट में वो पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद बैटर रहे हैं. श्रीलंका के ख‍िलाफ भी उन्होंने शानदार बैटिंग करते हुए सेंचुरी लगाई. ये टूर्नामेंट में उनकी दूसरी सेंचुरी है. इससे पहले, ना‍मीबिया के ख‍िलाफ भी उन्होंने 100 रन बनाए थे. इसी के साथ वो एक वर्ल्ड कप में एक से ज्यादा बार सेंचुरी लगाने वाले पहले बैटर बन गए. उनसे पहले, ये कारनामा अब तक किसी भी बैटर ने नहीं किया था.

कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ा

इसके साथ ही साहिबजादा फरहान ने ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 12 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. उन्होंने एक ही सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया, जो अब तक टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने नाम था. पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ फरहान ने यह उपलब्धि हासिल की. फरहान ने पारी के दौरान जैसे ही 38 रन का आंकड़ा पार किया, वह कोहली के 2014 के रिकॉर्ड से आगे निकल गए.

Advertisement

कोहली ने साल 2014 में T20 वर्ल्ड कप में 6 मैचों में 319 रन बनाए थे. उनका यह रिकॉर्ड 12 साल से नहीं टूटा था. साहिबजादा फरहान इस वर्ल्ड कप में अब तक हुए 6 मुकाबलों में 383 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका औसत 76.60 का रहा है.  

दिलचस्प बात यह है कि एक ही टी20 वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप-5 में सभी एशियाई प्लेयर्स हैं.

ये भी पढ़ें : कहानी उस जम्मू-कश्मीर टीम की, जिसने 66 साल में पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया

Advertisement
एक सीजन में सबसे ज्यादा रन 

1. साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) – 383* रन (2026) 
2. विराट कोहली (भारत) – 319 रन (2014, 6 मैच) 
3. तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) – 317 रन (2009, 7 मैच) 
4. बाबर आजम (पाकिस्तान) – 303 रन (2022, 6 मैच) 
5. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 302 रन (2010, 6 मैच)  

गौरतलब है कि 2022 में बाबर आजम 303 रन बनाकर कोहली के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे थे, लेकिन उसे पार नहीं कर सके थे. अब फरहान ने उनका 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान रच दिया है. पाकिस्तान की टीम अगर सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहती है तो उनके रन में और इजाफा हो सकता है.

वीडियो: T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच में हार के बाद अपने दामाद पर भड़के शाहिद अफरीदी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement