The Lallantop

मैदान पर 'इंडिया-इंडिया' क्यों करने लगा स्कॉटलैंड का विकेटकीपर?

वायरल हो गया NZvsSCO का ये वीडियो.

Advertisement
post-main-image
क्रिस ग्रीव्स ने इस मुकाबले में अपने तीन ओवर के स्पेल में 26 रन दिए. फोटो: AP
ICC T20 विश्वकप 2021. मैच नंबर 32. न्यूज़ीलैंड vs स्कॉटलैंड. वैसे तो इस मैच में दो विदेशी टीमें खेल रही हैं. लेकिन यह मैच भारतीय टीम के विश्वकप कैम्पेन के नज़रिये से भी बहुत ज़रूरी है. क्योंकि अब यहां से न्यूज़ीलैंड की हर जीत भारत की टेंशन बढ़ाएगी. ऐसे में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ उतरने वाली हर टीम इस बात को अच्छे से जानती है कि भारतीय टीम की नज़र ग्रुप 2 के हर मुकाबले पर लगी हुई है. विश्वकप पॉइंट्स टेबल के इसी समीकरण की वजह से मैदान पर एक बहुत ही प्यारी घटना देखने को मिली. किवी टीम मैच में बल्लेबाज़ी कर रही थी. तभी विकेट के पीछे से स्कॉटलैंड टीम के विकेटकीपर मैट क्रॉस ने अपने गेंदबाज़ को मोटिवेट करने के लिए बातें शुरू कीं. उन्होंने पारी के आठवें ओवर में अपने स्पिनर क्रिस ग्रीव्स को मोटिवेट करने के लिए भारत का नाम लिया. उन्होंने कहा,
'कम ऑन क्रिस ग्रीव्स...होल ऑफ इंडिया इज़ बिहाइंड यू हियर.'
यानी क्रिस ग्रीव्स यहां पर पूरा भारत तुम्हारे पीछे खड़ा है. ऐसा करने के बाद उनकी ये बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. क्योंकि स्कॉटलैंड की टीम इस बात को अच्छे से जानती है कि अगर वो न्यूज़ीलैंड से जीतती है तो भारतीय क्रिकेट टीम को भी इससे फायदा होगा. इस मुकाबले में न्यूज़ीलैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट खोकर 172 रन बनाए. जिसमें सबसे ज़्यादा रन बनाए टीम के ओपनर मार्टिल गप्टिल ने. गप्टिल शतक से चूके लेकिन 56 गेंदों में 93 रनों की एक ऐसी पारी खेल गए जिससे उनकी टीम का काम बन गया. आखिर में ग्लेन फिलिप्स ने भी 33 रनों का योगदान दिया. वहीं गेंदबाज़ी में स्कॉटलैंड के लिए सफयान शरीफ और व्हील ने 2-2 विकेट चटकाए.

Advertisement
Advertisement