The Lallantop

US ओपन के पहले राउंड से बाहर हुए नोवाक जोकोविच, तुरंत कर दी रिटायरमेंट की बात!

सर्बिया के स्टार टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) US Open 2026 में पहले राउंड से बाहर हो गए. उन्हें अर्जेंटीना के प्लेयर मारियानो नावोन (Mariano Navone) ने हराया. इस हार के बाद जोकोविच का 25 ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना फिर टूट गया.

Advertisement
post-main-image
नोवाक जोकोविच US ओपन 2026 में पहले राउंड से बाहर हो गए. (फोटो- Getty Images)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नोवाक जोकोविच US ओपन 2026 के पहले राउंड में अर्जेंटीना के मारियानो नावोन से 7-6, 5-7, 4-6, 6-2, 6-1 से हार गए हैं, जिससे उनकी 25वीं ग्रैंड स्लैम जीत की उम्मीद टूट गई।
  • जोकोविच मैच के दौरान फिजिकल समस्याओं का सामना कर रहे थे, जिसमें उल्टी और पीठ-कंधे में दर्द शामिल था, जिसने उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया और अंततः हार का कारण बना।
  • इस हार के बाद जोकोविच ने रिटायरमेंट के संकेत दिए हैं और उन्होंने अपने स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर भविष्य में खेल जारी रखने पर सोचने की बात कही है।

नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) की 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने की उम्मीदों को जबरदस्त झटका लगा है. US ओपन 2026 में उनका सफर पहले ही राउंड में थम गया. 31 अगस्त को न्यूयॉर्क के ऑर्थर एस स्टेडियम में मेंस सिंगल्स मुकाबले में उन्हें अर्जेंटीना के खिलाड़ी मारियानो नावोन (Mariano Navone) ने हराया. नावोन ने मैच में जोकोविच को 7-6, 5-7, 4-6, 6-2, 6-1 से शिकस्त दी.

Advertisement

इस हार से जोकोविच का 25 ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना फिर टूट गया. मैच के बाद जोकोविच काफी इमोशनल नजर आए. उन्होंने  मैच के दौरान हुई फिजिकल प्रॉब्लम पर बात की. सर्बियाई खिलाड़ी ने कहा कि मैं इस तरह और कितने समय तक खेल सकता हूं? उनके इस स्टेटमेंट के बाद रिटायरमेंट के कयास लगाए जा रहे हैं.  

मैच में परेशान दिखे जोकोविच

नोवानो के खिलाफ फर्स्ट राउंड मैच में जोकोविच को शुरुआत से ही फिजिकल प्रॉब्लम नजर आई. ऑर्थर एस स्टेडियम में उमस भरे मौसम में उन्हें काफी दिक्कत हुई. उन्होंने तीसरे सेट के दौरान टेनिस कोर्ट पर उलटी भी की. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच ने कहा,

Advertisement

उलटी होना, गैगिंग होना. यह एक सीरियस प्रॉब्लम है. इसके बाद मेरा पूरा शरीर जवाब देने लगा. आखिर में मेरी पीठ और कंधे ने जवाब दे दिया. मैं मैच फिनिश नहीं कर सका. चौथे सेट में मैं एक ब्रेक-अप आगे था. लेकिन, चौथे गेम के बाद से ही मुझे परेशानी हो रही थी.

क्या जोकोविच ने रिटायमेंट का संकेत दे दिया?

इसके बाद जोकोविच से पूछा गया कि वह अपनी फिजिकल प्रॉब्लम से कैसे निपट सकते हैं? उनसे यह भी पूछा गया कि इस मुश्किल फेज में उन्होंने क्या सीखा? इन सवाल के जवाब में जोकोविच ने जो जवाब दिया, उसे अब तक का सबसे बड़ा संकेत माना जा रहा है. यह स्टेटमेंट उनके रिटायरमेंट की तरफ इशारा है. जोकोविच की बातों से लगा कि वह सोचने लगे हैं कि टॉप लेवल पर कितने समय तक खेल सकते हैं.

जोकोविच ने बताया,

Advertisement

मुझे नहीं पता कि मैं इसे कैसे ठीक कर सकता हूं. फिलहाल, मैं इसके बारे में ज्यादा डिटेल में बात नहीं करना चाहता. मैं बस यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि आखिर हो क्या रहा है? मैं यह भी सोच रहा हूं कि मैं इस तरह और कितने समय तक खेल सकता हूं.

ये भी पढ़ें: 7 गेंद, 0 रन और 3 विकेट... इस भारतीय बॉलर ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी

वापसी के बाद भी मैच नहीं जीत पाए जोकोविच

नोवाक जोकोविच और मारियानो नावोन के बीच पहले राउंड का मैच 4 घंटे 40 मिनट चला. पहला सेट 7-6 से गंवाने के बाद, जोकोविच ने जोरदार वापसी की. इस दौरान उन्होंने दूसरा सेट 7-5 से और तीसरा सेट 6-4 से जीता. लगातार दो सेट जीतने के बाद ऐसा लगा कि जोकोविक मैच आराम से जीत जाएंगे. क्योंकि उन्हें अगले दो सेट में सिर्फ एक जीतना था.

लेकिन, इस बीच अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने बेहतरीन कमबैक किया. जोकोविच को मैच में हो रही परेशान का फायदा मारियानो नावोन ने उठाया. उनकी बॉडी साथ नहीं दे रही थी. फिजिकल प्रॉब्लम के चलते अगले दो सेट में जोकोविच ने लय खो दी. मारियानो ने चौथा सेट 6-2 से जीता. जबकि, पांचवां और आखिरी सेट अर्जेंटीना के प्लेयर ने 6-1 से अपने नाम किया. इस तरह मारियानो नावोन ने जोकोविक को पहले राउंड में 7-6, 5-7, 4-6, 6-2, 6-1 से हराकर US ओपन से बाहर कर दिया.

वीडियो: ईशान किशन की वजह से दूसरे ही मैच में कप्तान बने वैभव सूर्यवंशी

Advertisement