The Lallantop

जोकोविच जीतेंगे 25वां ग्रैंडस्लैम? 5 घंटे 15 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल में जीत के बाद हुए इमोशनल

Wimbledon 2026 : नोवाक जोकोविच ने थर्ड सीड फेलिक्स ऑगर अलियासीमे को 5 घंटे 15 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में हरा दिया. इसी के साथ उन्होंने विंबलडन इतिहास का सबसे लंबा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Advertisement
post-main-image
नोवाक जोकोविच ने विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में थर्ड सीड फेलिक्स अलियासीम को हराया. (फोटो-)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नोवाक जोकोविच ने विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में फेलिक्स ऑगर अलियासीमे को 5 घंटे 15 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6, 3-6, 6-3, 6-7, 7-6 से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाई।
  • जोकोविच ने यह रिकॉर्ड तोड़ा है क्योंकि वे 2024 विंबलडन में 50वें पांच सैट वाले ग्रैंडस्लैम मुकाबले में जीत दर्ज कर पहले से अधिक बार सेमीफाइनल तक पहुंचे हैं, जो रोजर फेडरर का रिकॉर्ड था।
  • यह जीत जोकोविच को अगले सेमीफाइनल में यानिक सिनर के खिलाफ मुकाबला दिलाएगी, जहां उनका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड सिनर के मुकाबले 5-6 से है और यह मुकाबला उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा।

नोवाक जोकोविच ने एक बार फिर समय का पहिया उल्टा मोड़ दिया है. विंबलडन सेंटर कोर्ट पर उन्होंने थर्ड सीड फेलिक्स ऑगर अलियासीमे को मैराथन मुकाबले में हरा दिया. इसी के साथ वो रिकॉर्ड 8वीं बार ग्रास कोर्ट स्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी

39 साल के जोकोविच ने विंबलडन इतिहास का सबसे लंबा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला. कैनेडियाई प्लेयर को उन्होंने 5 घंटे 15 मिनट तक चले मैच में 7-6 (10), 3-6, 6-3, 6-7 (4), 7-6 (4) से हराया. इसी के साथ उन्होंने विंबलडन इतिहास का सबसे लंबा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 

इससे पहले, ये रिकॉर्ड 2008 में रेनर शटलर और अरनॉल्ड क्लीमेंट के 5 घंटे 12 मिनट तक चले मैच के नाम था. ये विंबलडन इतिहास का उनका दूसरा सबसे लॉन्गेस्ट मुकाबला था. इससे पहले, 2018 में राफेल नडाल के ख‍िलाफ 5 घंटे 17 मिनट तक चला सेमीफाइनल मुकाबला उनका ऑल इंग्लैंड चैंपियनश‍िप का सबसे लंबा मैच था.

Advertisement

ये भी पढ़ें : 13 मिनट में 3 गोल, मेसी मैजिक से अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में

25वें ग्रैंडस्लैम की तलाश में चल रहे जोकोविच हर ग्रैंडस्लैम में कुछ नए रिकॉर्ड्स बना रहे हैं. क्वार्टर फाइनल में मिली इस जीत के साथ ही वो रिकॉर्ड 8वीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले पहले प्लेयर बन गए. उन्होंने इसी के साथ रोजर फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. फेडरर इस टूर्नामेंट में 7 बार अंतिम 4 में जगह बनाने में सफल रहे हैं. 

ये जीत उनके 50वें फाइव सेटर ग्रैंडस्लैम मुकाबले में आई. ओपन एरा में इससे पहले, ये रिकॉर्ड स्टैन वावरिंका के नाम था. किसी ग्रैंडस्लैम के मेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले जोकोविच दूसरे सबसे उम्रदराज प्लेयर हैं. लगभग 50 साल पहले 1977 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में इससे पहले ये कारनामा 42 साल के केन रोजवॉल ने किया था.  

Advertisement
अब सिनर से होगी भ‍िड़ंत

जोकोविच इस जीत के बाद काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने कहा कि पूरी मेहनत से खेलकर जब आप जीतते हैं, उस डर को हराते हैं. यही मुझे टेनिस खेलते रहने के लिए ड्राइव करता है. जोकोविच का मुकाबला अब सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन यानिक सिनर से होगा. हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो, सिनर के ख‍िलाफ जोकोविच का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. कुल 11 मुकाबलों में 6 बार सिनर ने जोकोविच को हराया है. 5 बार बाजी जोकोविच ने मारी है. 

वीडियो: कार्लोस अल्कराज को मात देकर विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर

Advertisement