The Lallantop

हार्दिक पंड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी बड़ौदा की टीम में नहीं मिली जगह!

हार्दिक पंड्या कॉम्पिटिटिव क्रिकेट से 5 महीने से दूर हैं. उन्होंने IPL 2026 के बाद से कोई मैच नहीं खेला है. हार्दिक ने IPL 2026 में आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए 24 मई को खेला था. इसके बाद से हार्दिक की वापसी न तो टीम इंडिया में हुई और न ही डोमेस्टिक क्रिकेट में.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पंड्या को बड़ौदा की टीम में शामिल नहीं किया गया है. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हार्दिक पंड्या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में बड़ौदा की टीम में नहीं चुने गए हैं, और उनकी टीम में उनकी जगह बड़े भाई क्रुणाल पंड्या कप्तानी कर रहे हैं।
  • हार्दिक पंड्या की लगातार आई चोटें और फिटनेस से जुड़ी समस्याएं, जिनमें बैक स्पाज्म और पिंडली की चोट शामिल हैं, उनकी क्रिकेट में वापसी में बाधा बनी हैं।
  • हार्दिक फिलहाल BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और उनकी गैर मौजूदगी से बड़ौदा टीम के प्रदर्शन और कप्तानी में क्रुणाल पंड्या की भूमिका बढ़ गई है।

हार्दिक पंड्या के कमबैक का इंतजार बढ़ता जा रहा है. वह कॉम्पिटिटिव क्रिकेट से लंबे समय से दूर हैं. अब हार्दिक डोमेस्टिक टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy)  2026 में भी नहीं खेलेंगे. 7 नवंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बड़ौदा की टीम का ऐलान हुआ. 15 सदस्यीय टीम में हार्दिक को शामिल नहीं किया गया. उनकी जगह उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या टूर्नामेंट में बड़ौदा की कप्तानी करेंगे. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 की शुरुआत 14 नवंबर से होगी.

Advertisement

हार्दिक पंड्या कॉम्पिटिटिव क्रिकेट से 5 महीने से दूर हैं. उन्होंने IPL 2026 के बाद से कोई मैच नहीं खेला है. हार्दिक ने IPL 2026 में आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए 24 मई को खेला था. इसके बाद से हार्दिक की वापसी न तो टीम इंडिया में हुई और न ही डोमेस्टिक क्रिकेट में.

इंजरी से नहीं उबर पाए हार्दिक

हार्दिक की क्रिकेट में वापसी नहीं होने की वजह उनकी इंजरी है. वह इस साल इंजरी से ज्यादातर परेशान रहे हैं. उनके इंजर्ड होने की कहानी IPL 2026 से शुरू हुई. बैक स्पाज्म की वजह से वह मुंबई इंडियंस के लिए 3 मैच नहीं खेल पाए. इसके बाद, टूर्नामेंट के लास्ट स्टेज में उनका कमबैक हुआ. उन्होंने IPL 2026 में आखिरी मैच 24 मई को खेला था. इसके बाद भी उनकी फिटनेस से जुड़ी समस्याएं जारी रहीं. इस बीच BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन के दौरान भी उन्हें फिटनेस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

Advertisement

जून में रिहैबिलिटेशन के दौरान पांड्या की क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव आ गया. इस वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर हो गए. इसके बाद वह पूरी तरह फिट नहीं हुए और इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर हो गए.  अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज से पहले उनकी वापसी की उम्मीद थी. लेकिन, फील्डिंग की ट्रेनिंग के दौरान उनके घुटने में दर्द होने लगा. इससे उनके कमबैक में देरी हो गई. 

ये भी पढ़ें: यशस्वी ने लगाई बैक-टू-बैक सेंचुरी! टेस्ट सीरीज से पहले आलोचकों को कराया शांत 

दोबारा हो गई इंजरी

इसके बाद हार्दिक को ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया A की टीम में शामिल किया गया. इसके लिए उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना जरूरी था. ऐसी उम्मीद थी कि अक्टूबर में कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी कर लेंगे.

Advertisement

लेकिन, हार्दिक को एक और बड़ा झटका लगा. स्कैन कराने पर पता चला कि उनके राइट पैर की पिंडली में चोट है. इसलिए डॉक्टर्स ने उन्हें 2 सप्ताह तक पूरी तरह रेस्ट करने की सलाह दी. इस वजह से वह ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ नहीं खेल पाए. इसी ताजा इंजरी के चलते वह न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 और ODI सीरीज से बाहर हो गए. 

वहीं, अब सैयद मुश्ताक ट्रॉफी के लिए उन्हें टीम में न चुना जाना, इससे पता चलता है कि हार्दिक को फिट होने में वक्त लगेगा. फिलहाल, हार्दिक पंड्या बेंगुलरु स्थिति BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. 

ग्रप-A में बड़ौदा की टीम

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में बड़ौदा को ग्रुप A में रखा गया है. इस ग्रुप में मौजूदा चैंपियन झारखंड के अलावा, बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और मिजोरम की टीम शामिल हैं. टूर्नामेंट में बड़ौदा की टीम अपना पहला मैच 14 नवंबर को मुंबई में चंडीगढ़ के खिलाफ खेलेगी.

बड़ौदा की टीम : क्रुणाल पंड्या (कैप्टन), अतित शेठ (वाइस-कैप्टन), दीपक हुड्डा, शिवालिक शर्मा, शाश्वत रावत, अमित पासी (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), भानु पानिया, महेश पिथिया, परीक्षित पटेल, हेमंत पुंडे, राज लिम्बानी, रासिख डार, ध्रुव बी. पटेल और सफवान पटेल. 

स्टैंडबाय प्लेयर: प्रियांशु मोलिया और चिंतल गांधी. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement