The Lallantop

'बाबा रामदेव विदेशी चड्डी बनाने लगे,' बृजभूषण शरण सिंह बोले- 'सलवार पहनकर भागे थे, अबकी बार...'

पूर्व सांसद और BJP नेता Brij Bhushan Sharan Singh ने योगगुरु Baba Ramdev पर निशाना साधा है. उन्होंने बाबा रामदेव की आंदोलन करने की क्षमता पर सवाल उठाए. इसके अलावा उन्होंने Patanjali के प्रोडक्ट्स पर भी निशाना साधा.

Advertisement
post-main-image
बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह (बाएं) ने योगगुरु रामदेव (दाएं) पर निशाना साधा. (फाइल फोटो: आजतक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने बाबा रामदेव पर आरोप लगाया कि वे स्वदेशी का दावा करते हैं लेकिन विदेशी अंडरगारमेंट्स भी बना रहे हैं और आंदोलन करने की क्षमता पर सवाल उठाए हैं।
  • रामदेव और बृज भूषण के बीच पुराना विवाद है जिसमें रामदेव पर पतंजलि से अरबों रुपये कमाने और महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली के विकास में असफलता के आरोप शामिल हैं।
  • बृज भूषण ने कहा कि यदि रामदेव आंदोलन करना चाहते हैं तो बिना सिंदूर और सलवार के मर्दाना तरीके से करें, साथ ही पतंजलि उत्पादों और नकली घी के कल्चर को लेकर भी बयान दिया है।
author-image
अंचल श्रीवास्तव

पूर्व सांसद और बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह ने योगगुरु रामदेव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ‘स्वदेशी’ की बात करने वाले बाबा रामदेव अब ‘विदेशी’ अंडरगारमेंट्स तक बनाने लगे हैं. बृजभूषण ने रामदेव के पुराने आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि तब तो वह सलवार पहनकर भाग गए थे, लेकिन अगर इस बार दम है, तो मर्द की तरह आंदोलन करके दिखाएं. उन्होंने बाबा रामदेव की आंदोलन करने की क्षमता पर सवाल खड़े किए.

Advertisement
और क्या कहा?

कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने उनसे बातचीत की. आजतक से जुड़े अंचल श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा रामदेव की आंदोलन वाली चेतावनी पर जब उनसे सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा,

"बाबा रामदेव तो स्वदेशी को लेकर के चले थे, लेकिन विदेशी चड्डी तक बनाने लगे. उनकी बात का कौन विश्वास करता है? रामदेव की बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता. उन्हें आंदोलन करना है तो मैदान में आएं. एक बार वो भागे थे सलवार पहनकर. उनके अंदर आंदोलन की क्षमता है? वो सलवार वाला दृश्य याद नहीं है आपको?"

Advertisement

बीजेपी नेता ने आगे कहा,

"इस बार अगर रामदेव आंदोलन करें, तो बस इतना बोल दीजिएगा कि सिंदूर और सलवार ना पहनें. मर्द की तरह आंदोलन करें."

Advertisement

इसके अलावा उन्होंने पतंजलि के प्रोडक्ट्स पर भी निशाना साधा. बृजभूषण ने दावा किया कि इस देश में नकली घी का कल्चर रामदेव ही लाएंं है. बताते चलें कि रामदेव पतंजलि के को-फाउंडर हैं.

ये भी पढ़ें: बृजभूषण के खिलाफ बयान देने की हमें ट्रेनिंग दी... तो इसलिए कोर्ट में आरोप साबित नहीं हुए

दोनों के बीच लंबे समय से है विवाद

बृज भूषण शरण सिंह और रामदेव के बीच पुराना विवाद है. कई बार दोनों के बीच जुबानी-जंग हो चुकी है. बृजभूषण का आरोप है कि रामदेव, महर्षि पतंजलि के नाम पर अरबों रुपये का बिजनेस (पतंजलि आयुर्वेद) चला रहे हैं, लेकिन उन्होंने महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली (गोंडा जिला, जो बृजभूषण का राजनीतिक क्षेत्र है) के विकास के लिए किया गया अपना पुराना वादा पूरा नहीं किया.

वीडियो: Ayodhya Ram Mandir Donation मामले पर बृज भूषण क्या बोल गए?

Advertisement