FIH मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत को दूसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा. पूल E के पहले मैच में नीदरलैंड्स ने टीम इंडिया को 3-1 से हराया. ये मैच वैगनर स्टेडियम में खेला गया. इस हार के बाद, भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. टीम इंडिया पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. भारत अब तक टूर्नामेंट में दूसरी टीमों के प्रदर्शन की वजह से टूर्नामेंट में बना है. जबकि, इस जीत के साथ नीदरलैंड्स की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई.
हॉकी वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल, नीदरलैंड्स से हारी टीम इंडिया
Hockey World Cup: मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का सफर मुश्किल हो गया है. दूसरे राउंड में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया को नीदरलैंड्स ने 3-1 सें हराया. इस हार के बाद भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है.

मैच के शुरुआत में भारत ने नीदरलैंड्स को टक्कर दी. टीम इंडिया ने शुरुआत के कुछ मिनटों तक गेंद को अपने पास रखा. पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने गोल करने की कोशिश की. नीदरलैंड्स को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला. लेकिन, डच टीम गोल नहीं कर पाई. मनप्रीत ने शॉट रोक लिया. पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं.
पहला हाफ गोल रहितइसके बाद दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू हुआ. इस क्वार्टर में भी भारत ने अपना डिफेंस मजबूत बनाए रखा. इस दौरान सुमित के पैर पर गेंद लगी. जिससे नीदरलैंड्स को पेनल्टी कॉर्नर मिला. लेकिन, टीम इंडिया ने गोल बचा लिया. दूसरे क्वार्टर में नीदरलैंड्स को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले. लेकिन, भारत की मजबूत रक्षापंक्ति ने गोल नहीं होने दिया. इस बीच दिलप्रीत को भी गोल करने का मौका मिला, लेकिन वह चूक गए. पहला हाफ बगैर गोल के खत्म हुआ.
पहले हाफ में गोल नहीं होने के बाद, तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों पर प्रेशर बढ़ गया था. भारत और नीदरलैंड्स ने एक दूसरे पर लगातार अटैक किया. 35वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला. लेकिन, भारत गोल करने में नाकाम रहा. इसके बाद टीम इंडिया को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला. हरमनप्रीत सिंह इस पर भी गोल नहीं कर पाए. फिर, 41वें मिनट में नीदरलैंड्स को पेनल्टी कॉर्नर मिला. जिसे ड्यूको टेल्गेनकैंप ने गोल में तब्दील करके नीदरलैंड्स को 1-0 की बढ़त दिला दी.
ये भी पढ़ें: त्रिशा-गायत्री ने BWF Worlds में जीता ब्रॉन्ज, वर्ल्ड नंबर 1 जोड़ी को दिखाया हार का खौफ
चौथे क्वार्टर में नीदरलैंड्स ने दागे 2 गोलचौथे क्वार्टर में डच टीम ने ताबड़तोड़ हॉकी खेली. इस दौरान उसने टीम इंडिया के डिफेंस को भेद दिया. 51वें मिनट में जेप होडेमेकर्स ने शानदार फील्ड गोल करके टीम की बढ़त दोगुना कर दिया. इसके बाद, 52वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला. जिस पर हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागा. ये मैच में भारत का पहला गोल था.
इसके बाद 55वें मिनट में नीदरलैंड्स के थिज्स वैन डैम ने गोल करके टीम को 3-1 से जीत दिला दी. भारत ने चौथे क्वार्टर में कमबैक करने के लिए पूरा जोर लगाया. लेकिन, नीदरलैंड्स ने हर कोशिश नाकाम कर दी. इस जीत के बाद डच टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली.
सेमीफाइनल की राह मुश्किलनीदरलैंड्स के हारने के बाद, भारत की सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो गई है. पूल E में भारत को अभी तक कोई पॉइंट नहीं मिला है. अगर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो उसे पूल E के अपने लास्ट मैच में अर्जेंटीना को हर हाल में हराना होगा. इसके अलावा, भारत उम्मीद करेगा कि नीदरलैंड्स की टीम इंग्लैंड को हरा दे. भारत की टीम 24 अगस्त को अर्जेंटीना से खेलेगी.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया









